Published : Mar 08, 2021, 12:36 PM ISTUpdated : Mar 09, 2021, 11:15 AM IST
मुंबई। आज (8 मार्च) वुमंस डे (Women's Day) है। आम औरतों की तरह ही बॉलीवुड में भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में पैदा हुए हालातों से किसी तरह का समझौता नहीं किया और असफल रिश्तों के बावजूद अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश की। ऐसी ही कुछ बेहद स्ट्रॉन्ग और इंस्पिरेशनल मदर्स बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में हुई हैं। वुमंस डे के मौके पर हम बता रहे हैं ऐसी ही 11 महिलाओं के बारे में, जिन्होंने तलाक के बाद अकेले रहते हुए सिंगल मदर्स बनकर अपने बच्चों को बड़ा किया।
श्वेता तिवारी :
सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी जगत का जाना माना नाम हैं। वो एक सिंगल मदर हैं। अपने काम के साथ-साथ वो अपने बच्चों का भी पूरे तरीके से ध्यान रखती हैं। श्वेता तिवारी 2 शादी कर चुकी हैं लेकिन दोनों ही कामयाब नहीं रहीं। पहली शादी उन्होंने राजा चौधरी से की थी, जिससे उनकी एक बेटी पलक है। वहीं दूसरी शादी अभिनव कोहली से की लेकिन ये भी ज्यादा नहीं चल पाई। दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा रेयांश है। फिलहाल श्वेता अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
211
करिश्मा कपूर :
करिश्मा कपूर की शादी 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। हालांकि आपसी मनमुटाव के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और 2016 में इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद से करिश्मा अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ अलग रहती हैं। करिश्मा अब एक्टिंग से दूर मां होने के साथ ही साथ पिता की भी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
311
पूजा बेदी :
पूजा बेदी ने 1994 में फरहान अब्राहम से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण अकेले ही किया है। बता दें कि बेटी आलिया का जन्म 1997 और बेटे उमर का जन्म 2000 में हुआ था। पूजा ने जहां अपने बच्चों को पूरी आजादी दी हुई है वहीं, उन्हें अच्छे संस्कार देने की भी पूरी कोशिश की है। पूजा की मानें तो वे हमेशा अपने बच्चों से कहती हैं कि उन्हें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
411
अमृता सिंह :
सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह भी सिंगल मदर बनकर बच्चों की परवरिश कर रही हैं। अमृता सिंह ने 1991 में सैफ से शादी की थी। हालांकि शादी के 13 साल बाद 2004 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद से अमृता ने अपने दोनों बच्चों बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान की परवरिश अकेले ही की। वहीं सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली। करीना से सैफ के दो बेटे हैं।
511
नीना गुप्ता :
फिल्म 'बधाई हो' की एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी सिंगल मदर हैं। नीना गुप्ता ने बिना शादी के ही मां बन गई थीं। दरअसल, उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट किया और इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद नीना ने बिन ब्याही मां की तरह अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की। नीना गुप्ता ने अपनी बेटी के खातिर शादी करने के बारे में भी नहीं सोचा। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता आज के दौर की जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं।
611
दीपशिखा नागपाल :
परवीन बाबी की हमशक्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी सिंगल मदर हैं। 1997 में दीपशिखा की शादी जीत उपेंद्र से हुई थी। जोड़ी के दो बच्चे हैं, बेटी विधिका और बेटा विहान। शादी के 10 साल बाद 2007 में इनका तलाक हुआ। 2012 में दीपशिखा ने केशव अरोड़ा से दूसरी शादी की। मार्च 2016 में दीपशिखा ने केशव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बाद में केशव से भी दीपशिखा का तलाक हो गया। फिलहाल वो अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
711
जूही परमार :
टीवी की कुमकुम यानी जूही परमार ने सचिन श्रॉफ से 2009 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रहीं। इसी बीच जूही ने बेटी समाइरा को जन्म दिया। कुछ वक्त तो सब ठीक चला लेकिन फिर इनमें झगड़े शुरू हो गए। बाद में दोनों का तलाक हो गया। सचिन की मानें तो जूही शॉर्ट टेंपर हैं, जबकि वे इसके जस्ट अपोजिट हैं। जूही के इसी बर्ताव के कारण परेशानी आनी शुरू हुईं। फिलहाल जूही अकेले ही अपनी बेटी को पाल रही हैं।
811
चाहत खन्ना :
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की थी। आपसी मतभेद की वजह से चाहत खन्ना की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। जिसके बाद चाहत खन्ना ने पति से तलाक ले लिया। तलाक के वक्त चाहत खन्ना ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। पति से अलग होने के बाद अब चाहत खन्ना एक सिंगल मदर बनकर जिंदगी गुजार रही हैं। चाहत की 2 बेटियां हैं। चाहत खन्ना अपनी बेटियों को बहुत प्यार करती हैं।
911
उर्वशी ढोलकिया :
TV की कोमोलिका के नाम से मशहूर उर्वशी ढोलकिया भी एक ग्लैमरस सिंगल मदर हैं। उर्वशी ने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही उर्वशी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कहा जाता है कि शादी के डेढ़ साल बाद ही वे पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद सिंगल मदर बनकर दोनों बच्चों की परवरिश की। अपने दोनों बेटों सागर और क्षितिज पर उर्वशी अपनी जान छिड़कती हैं। बच्चों की वजह से कोमोलिका उर्वशी ने दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोचा।
1011
दलजीत कौर :
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं दलजीत कौर ने एक्टर शालीन भनोट से 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद दलजीत ने शालीन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दलजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने एक साल के बेटे के साथ घर छोड़ दिया था। तलाक के बाद दलजीत कौर को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था लेकिन दलजीत ने हार नहीं मानी। अब दलजीत कौर एक सिंगल मदर बनकर अपने बेटे को पाल रही हैं।
1111
मोना अंबेगांवकर :
टीवी एक्ट्रेस मोना अंबेगांवकर ने 2005 में शादी के बिना ही एक बेटी को जन्म दिया था। मोना अंबेगांवकर अब सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। वैसे, आज तक भी मोना अंबेगांवकर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनकी बेटी के पिता कौन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मोना अंबेगांवकर की बेटी के पिता सीआईडी सीरियल के दया यानी दयानंद शेट्टी हैं।