धुन के हैं पक्के
अनंत अंबानी का जीवन बचपन से ही काफी ऐशो-आराम और विलासिता में बीता है, लेकिन वे धुन के पक्के हैं और एक बार जो मन में ठान लेते हैं, उसे पूरा कर के रहते हैं। अनंत आंबानी का वजन 175 किलोग्राम हो गया था। आईपीएल के मैचों में जब वे अपनी मां नीता अंबानी के साथ जाते थे, तो उनकी तस्वीरें मीडिया में आती थी। उनके मोटापे की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे और ट्रोल करते थे। इसके बाद अनंत ने वजन कम करने का निश्चय किया। उन्होंने रोज 5 से 6 घंटे तक कड़ी मेहनत के साथ कार्डियो एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट चार्ट फॉलो कर के सिर्फ 18 महीने में 108 किलोग्राम वजन कम कर लिया।