Published : Oct 21, 2020, 02:53 PM ISTUpdated : Oct 21, 2020, 03:00 PM IST
बिजनेस डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक चीन के अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) इन दिनों दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जैक मा चीन के सबसे धनी कारोबारी हैं। कहा जा रहा है कि जैक मा के अलीबाबा का एफलिएटेड एंट ग्रुप (ANT Group) यह आईपीओ लाने जा रहा है, जो सऊदी अरामको सहित दुनिया की कई फाइनेंशियल कंपनियों को पीछे छोड़ देगा। यह आईपीओ 35 अरब डॉलर (करीब 2.56 लाख करोड़ रुपए) का होगा। जैक मा दुनिया के सबसे धनी कारोबारियों में अपना स्थान रखने के साथ चीन के ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट कुंग फू (Kung Fu) के भी शौकीन हैं। इसके अलावा उन्हें रॉक म्यूजिक और डांस का भी शौक है। अपनी कंपनी के फंक्शन्स में वे परफॉर्म भी करते हैं। उनकी कंपनी ने कुंग फू (Kung Fu) पर बेस्ड एक फिल्म का भी प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में जैक मा ने अहम भूमिका निभाई है। 20 मिनट की इस बेहद पॉपुलर फिल्म को 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन देखा है। यह फिल्म 2017 में ही आई थी। देखें जैक मा की कुछ खास तस्वीरें।
कुंग फू पर बनी शॉर्ट फिल्म के एक सीन में जैक मा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह फिल्म चीन के युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई। जैक मा चीन के युवाओं के रोल मॉडल हैं।
212
जैक मा को इस तस्वीर में पहचान पाना मुश्किल है। लेकिन विग पहन कर इस खास स्टाइल में जैक मा ही परफॉर्म कर रहे हैं।
312
अलीबाबा कंपनी के समय-समय पर कई तरह के फंक्शन होते हैं। ऐसे मौकों पर जैक मा रॉक स्टार की भूमिक में नजर आते हैं। इससे कंपनी में भी उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
412
कंपनी के स्टाफ के बीच कुंग फू का एक एक्शन दिखाते हुए जैक मा। कुंग फू ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट है, जो आज भी चीन और जापान जैसे देशों में काफी पॉपुलर है।
512
अलीबाबा के एक कार्यक्रम में भागीदारी करते जैक मा। जैक मा की खासियत है कि ले कंपनी के हर स्तर के स्टाफ से घुल-मिल जाते हैं। वे अपने स्टाफ का काफी ख्याल रखते हैं। इससे कंपनी में वे काफी पॉपुलर हैं।
612
जैक मा ने अपनी कंपनी के स्टाफ को कई तरह की सुविधाएं दे रखी हैं। अगर किसी स्टाफ की शादी होती है, तो कंपनी में इस मौके पर प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इसमें स्टाफ आपस में एक-दूसरे से मिल कर खुशियां मनाते हैं।
712
कुंग फू पर बनी शॉर्ट फिल्म के एक सीन में जैक मा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह फिल्म चीन के युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई। जैक मा चीन के युवाओं के रोल मॉडल हैं।
812
कुंग फू पर बनी फिल्म के एक सीन में जैक मा। इस शॉर्ट फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।
912
जैक मा पिछले दशकों के दौरान चीन ही नहीं, दुनिया के सबसे सफल बिजनेसमैन में शामिल हो गए थे। ई- कॉमर्स के साथ इन्होंने बिजनेस के कई नए मॉडल विकसित किए, जिसे दुनिया भर में अपनाया गया। कंपनी की वर्षगांठ पर संबोधित करते हुए जैक मा।
1012
अलीबाबा के एक प्रोग्राम में खास वेश-भूषा में जैक मा मंच पर दिखाई दे रहे हैं। चीन की ट्रेडिशनल पोशाक में और दूसरे लोग भी इस फंक्शन में दिखाई पड़ रहे हैं।
1112
अलीबाबा कंपनी में स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए खास मौकों पर कई तरह के इवेंट आयोजित किए जाते हैं। जैक मा व्यक्तिगत तौर पर इसमें दिलचस्पी लेते हैं। इस डांस प्रोग्राम में ज्यादातर महिला स्टाफ ने चेहरे पर इमोजी लगा रखी है।
1212
रॉक डांस और म्यूजिक जैक मा के बेहद पसंद है। वेस्टर्न म्यूजिक और डांस के वे शौकीन हैं और इसमें महारथ भी रखते हैं। कंपनी के एक इवेंट में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जैक मा।