PHOTOS: पापा की गोद में पोज देता दिखा अंबानी का पोता, बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

Published : Jan 02, 2023, 08:23 PM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 01:03 PM IST

Prithvi Ambani 2nd Birhtday Celebration: भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी (Prithvi Ambani) हाल ही में 10 दिसंबर को 2 साल के हो गए। हालांकि, तब किसी कारणवश अंबानी फैमिली पृथ्वी का बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाई थी। ऐसे में नए साल में 2 जनवरी को अंबानी ने पृथ्वी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की ग्रैंड पार्टी रखी। यह पार्टी मुंबई के जियो गार्डन में आयोजित की गई। पार्टी में उद्योग जगत की हस्तियों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। इस दौरान पृथ्वी पापा आकाश अंबानी की गोद में पोज देते बेहद ही क्यूट लग रहे थे। 

PREV
111
PHOTOS: पापा की गोद में पोज देता दिखा अंबानी का पोता, बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

अपनी बर्थडे पार्टी में पृथ्वी अंबानी ने लाल रंग की चेक वाली शर्ट के साथ ही जींस पहनी थी। इसके अलाव ब्लू कलर के शूज में पृथ्वी बेहद क्यूट लग रहे थे। कैमरामैन ने जब उनकी तस्वीरें खींची तो वो बड़े ही क्यूट अंदाज में उन्हें निहारते दिखे। 

211

पृथ्वी के साथ उनके मम्मी-पापा आकाश और श्लोका अंबानी भी बर्थडे वेन्यू के बाहर बेटे संग पोज देते दिखे। बता दें कि पृथ्वी की बर्थडे पार्टी के लिए एक खास थीम चुनी गई है। इस पार्टी को पेंगुइन-थीम वाले विंटर वंडरलैंड की तर्ज पर आयोजित किया गया। 

311

पार्टी के दौरान जहां आकाश अंबानी ब्लू कलर की कैजुअल शर्ट और जींस में दिखे तो वहीं, उनकी पत्नी श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके उपर उन्होंने जींस की जैकेट कैरी की थी। श्लोका ने पार्टी में अपने बालों को खुला रखा था। 

411

इस पार्टी में क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा और बेटे कविर के साथ पहुंचे। वहीं, उनके भाई हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर आईं। हालांकि, पार्टी में हार्दिक नहीं दिखे।

511

पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में प्रोड्यूसर करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पहुंचे। यश और रूही ने अपने पापा के साथ फोटोग्राफरों को पोज दिए। 

611

अंबानी खानदान के राजकुमार पृथ्वी की पार्टी में क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी बेटी समायरा के साथ पहुंचीं। पार्टी में रितिका जहां ब्लैक स्कर्ट और टॉप में दिखीं तो वहीं उनकी बेटी ब्लू कलर वाली फ्लोरल फ्रॉक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

711

वहीं, भतीजे की जन्मदिन पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए बुआ ईशा अंबानी भी पहुंचीं। ईशा अंबानी को कार में स्पॉट किया गया। बता दें कि ईशा अंबानी पिछले साल नवंबर में ही जुडवां बच्चों की मां बनी हैं। उनकी शादी पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई है। 

811

पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए। अयान ब्लू टीशर्ट के साथ चेक वाली शर्ट में पोज देते  नजर आए। 

911

बता दें कि अंबानी फैमिली ने अपने लाडले पृथ्वी के पहले बर्थडे पर एक्वा थीम वाली बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। इस दौरान पृथ्वी नीले रंग के एनिमल प्रिंटेड जम्प सूट में बेहद क्यूट नजर आए थे। वहीं, उनकी मम्मी श्लोका अंबानी व्हाइट और फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में नजर आई थीं।

1011

बता दें कि पृथ्वी अंबानी पिछले साल 19 नवंबर को बड़े भाई बने हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ईशा के बच्चों के नाम आदिया और कृष्णा हैं। बता दें कि ईशा के दोनों बच्चे अब डेढ महीने के हो चुके हैं। 

1111

पार्टी के दौरान बेटे आकाश के साथ पोज देते मुकेश अंबानी। बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद श्लोका ने 10 दिसंबर, 2020 को बेटे को जन्म दिया। अंबानी खानदान के लाडले पृथ्वी अपनी मां श्लोका मेहता के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर मां-बेटे की कई तस्वीरें मौजूद हैं। 

ये भी देखें : 

एंटीलिया की 27वीं मंजिल पर ही क्यों रहता है अंबानी परिवार, खुद नीता ने बताई ये वजह

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, जानें खानदान के पांचों बच्चों की क्वालिफिकेशन

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories