एरिक्शन से विवाद में मुकेश अंबानी ने की थी मदद
अनिल अंबानी का एरिक्शन कंपनी के साथ कर्ज से जुड़ा एक विवाद सामने आया था। रिलायंस कम्युनिकेशन को एरिक्शन को 550 करोड़ रुपए चुकाने थे। सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में दखल देने के बाद अनिल अंबानी कर्ज चुकाने को तैयार हुए थे, जिसमें मुकेश अंबानी ने उनकी मदद की थी। अनिल अंबानी के रिलायंस कम्युनिकेशन की स्थिति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो के आने से हुई, जिसने टेलिकॉम सेक्टर में उथल-पुथल मचा दी।