मार्केट कैपिटल बढ़ा
मई महीने में अनिल अंबानी के ग्रुप की कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 3,890 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। तीन महीने में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और रिलायंस कैपिटल की मार्केट कैपिटल में 1000 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। रिलायंस पावर के मार्केट कैप 4,780 करोड़, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2,814 करोड़ और रिलायंस कैपिटल का करीब 694 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।