बैंकों का महाअवकाश शुरू ! 9 दिन तक लगा रहेगा ताला, देखें अक्टूबर में कितने दिन नहीं हुआ बैंको में कामकाज

Published : Oct 12, 2021, 03:41 PM ISTUpdated : Oct 12, 2021, 04:57 PM IST

बिजनेस डेस्क ।  ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के बावजूद कई सारे काम बैंक बंद होने से रुक जाते हैं।  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों के मुताबिक देश में सभी सरकारी और प्रायवेट बैंक रविवार को बंद रहते हैं। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी सभी बैंक बंद रहते हैं। वहीं साल में कुछ खास मौकों (फेस्टीवल) पर भी बैंक बंद रहते हैं। इस महीने में आज यानि 12 अक्टूबर से शुरू होकर आगामी 9 दिनों तक ये बैंक बंद रहेंगे...

PREV
17
बैंकों का  महाअवकाश शुरू ! 9 दिन तक लगा रहेगा ताला, देखें अक्टूबर में कितने दिन नहीं हुआ बैंको में कामकाज

इस महीने में आने वाले 9 दिनों तक बैंकों में नहीं होगा कामकाज
ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के बावजूद कई सारे काम बैंक बंद होने से रुक जाते हैं।  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों के मुताबिक देश में सभी सरकारी और प्रायवेट बैंक रविवार को बंद रहते हैं। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी सभी बैंक बंद रहते हैं। (फाइल फोटो)

27

वहीं साल में कुछ खास मौकों (फेस्टीवल) पर भी बैंक बंद रहते हैं। अक्टूबर के इस महीने में आने वाले 9 दिनों तक कई बैंक बंद रहेंगे, इसकी जानकारी आप नोट कर लें, नहीं तो आपको त्यौहारी सीजन में पैसे की कमी का सामना करना पड़ सकता है। (फाइल फोटो)

37

12,13,14, 15,16,17,18 अक्टूबर को यहां बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में  नवरात्र शुरु हो हुई थी। नवरात्र के मौके पर कोलकाता में  12 और 13 अक्टूबर को बैंकों का अवकाश है। 14 अक्टूबर को चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। 15 अक्टूबर को दशहरा के दिन पूरे देश में  बैंकों का कामकाज बंद रहता है। वहीं  17 अक्टूबर को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

47

16 अक्टूबर को भी दुर्गा पूजा (दसैन) के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे । दसैन के चलते 16 अक्टूबर को सिर्फ गंगटोक बैंक बंद रहेंगे। 17 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। 18 अक्टूबर को बैंक अवकाश कटि बिहू (गुवाहाटी), बिहू के चलते 18 अक्टूबर को सिर्फ गुवाहाटी बैंक बंद रहेंगे।

57

19, 20, 23,24 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक
19 अक्टूबर को पैंगबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिवस है, जिसके कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है, जिसके कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को चौथा शनिवार है इस वजह से बैंकों में ताला लगा रहेगा। 24 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।(फाइल फोटो)

67

2 और 3 अक्टूबर को बंद थे बैंक
आरबीआई के निर्देशानुसार रविवार के अतिरिक्त महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं, वहीं राष्ट्रीय पर्वों और त्यौहारों पर भी बैंकों में अवाकश घोषित किया गया है। इस वर्षन  2 अक्टूबर को पहला शनिवार था, इस दिन बैंक बंद थे, बता दें कि  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती होती है। 2 अक्टूबर नेशनल राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से इस दिन अन्य संस्थानों के साथ बैंक भी बंद थे। वहीं 3 अक्टूबर को रविवार होने के कारण छुट्टी थी।(फाइल फोटो)

77

6,9,10 अक्टूबर को भी था बैंकों का अवकाश
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 6 अक्टूबर यानी बुधवार को पब्लिक हॉलिडे होने के कारण बैंक बंद थे,  9 अक्टूबर को पूरे देश के बैंक बंद थे, इस दिन महीने का दूसरा शनिवार था, 10 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक बंद थे।  

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories