PHOTOS : देश में पहली विमान सेवा शुरू करने वाले जेआरडी टाटा की कंपनी थी एयर इंडिया, ऐतिहासिक है इसका सफर

बिजनेस डेस्क। खबर है कि सार्वजनिक क्षेत्र (Public Sector) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) बोली लगाने जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि नीलामी प्रक्रिया पूरा होने के बाद एयर इंडिया पर टाटा ग्रुप का अधिकार हो सकता है। बता दें कि देश में पहली विमान सेवा की शुरुआत जेआरडी टाटा (JRD Tata) ने की थी। वे देश के पहले लाइसेंसशुदा पायलट थे। आज से 87 साल पहले उन्होंने टाटा एयरलाइन्स (Tata Airlines) की शुरुआत की थी और कराची से बंबई तक खुद हवाई जहाज उड़ाया था। 1946 में इसका नाम एयर इंडिया कर दिया गया और 1953 में भारत सरकार ने इसे खरीद लिया। हालांकि, आजादी मिलने के बाद 1947 में ही भारत सरकार ने एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी। जेआरडी टाटा 1978 तक एयर इंडिया से जुड़े रहे। एयर इंडिया की 30वीं वर्षगांठ 15 अक्टूबर 1966 को जेआरडी टाटा ने  कराची से मुंबई की उड़ान भरी थी। जेआरडी टाटा ने एयर इंडिया की 50वीं वर्षगांठ 15 अक्टूबर 1982 को जेआरडी टाटा ने फिर कराची से मुंबई की उड़ान भरी। बता दें कि टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा भी विमान उड़ाने का शौक रखते हैं। रतन टाटा लड़ाकू विमान भी उड़ाते हैं। उन्हें विमान उड़ाने का खास शौक है। देखें जेआरडी टाटा और रतन टाटा की विमान उड़ाते कुछ खास तस्वीरें।    

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2020 9:27 AM IST

110
PHOTOS : देश में पहली विमान सेवा शुरू करने वाले जेआरडी टाटा की कंपनी थी एयर इंडिया,  ऐतिहासिक है इसका सफर
शुरुआती दौर में टाटा एयरलाइन्स मुंबई के जुहू के पास एक मिट्टी के मकान से संचालित होता था। वहा एक मैदान था, जिसका इस्तेमाल 'रनवे' के रूप में किया जाता था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान विमान सेवाएं रोक दी गईं। इसके बाद 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइन्स 'पब्लिक लिमिटेड' कंपनी बन गई और उसका नाम 'एयर इंडिया लिमिटेड' रखा गया।
210
1947 में भारत सरकार ने एयर इंडिया में 49 प्रतिशत की भागेदारी ले ली थी। 'एयर इंडिया' की 30वीं बरसी यानी 15 अक्टूबर 1962, को जेआरडी टाटा ने फिर कराची से मुंबई की उड़ान भरी थी।
310
जेआरडी टाटा किसी भी तरह का विमान उड़ा सकते थे। वे युद्धक विमान उड़ाने का भी शौक रखते थे। उन्होंने कई तरह के विमानों में उड़ान भरी।
410
जेआरडी टाटा ने टाटा एयरलाइन्स नाम की जो विमानन कंपनी शुरू की थी, उसमें पायलट के तौर पर काम करते थे। उनके अलावा दो पायलट और भी थे। जेआरडी टाटा घंटों विमान उड़ाया करते थे।
510
टाटा एयरलाइन्स डाक सेवा के साथ ही पैसेंजर्स सर्विस चलाने वाली अकेली विमानन कंपनी थी। टाटा एयरलाइन्स के विमान के साथ एयर होस्टेसेस की यह तस्वीर ऐतिहासिक महत्व की है।
610
एयर इंडिया की 50वीं वर्षगांठ 15 अक्टूबर, 1982 को जेआरडी टाटा ने फिर कराची से मुंबई की उड़ान भरी थी।
710
टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा युद्धक विमान उड़ाते हुए। रतन टाटा को भी विमान उड़ाने का काफी शौक है। उन्होंने कई बार खतरनाक परिस्थितियों में भी विमान उड़ाया है।
810
युद्धक विमान उड़ाने की तैयारी में रतन टाटा। रतन टाटा हॉक जैसे युद्धक विमान बहुत ही कुशलता के साथ उड़ाते हैं। इस उम्र में भी विमान उड़ाना उनके लिए मामूली बात है।
910
टाटा ग्रुप एयर एशिया विमानन कंपनी का संचालन करता है। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया को अगर टाटा ग्रुप खरीद लेता है, तो उसका मर्जर एयर एशिया में कर दिया जाएगा। एयर एशिया की विमान परिचारिकाओं के साथ रतन टाटा और दूसरे स्टाफ।
1010
टाटा ग्रुप के एयर एशिया के एक विमान पर जेआरडी टाटा की तस्वीर लगाई गई है। साथ में विमान की परिचारिकाएं और दूसरे स्टाफ के साथ रतन टाटा दिख रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos