कब हुई थी ग्रुप की स्थापना
हिंदुजा परिवार का कारोबार तीसरी पीढ़ी में है। हिंदुजा ग्रुप की स्थापना परमानंद हिंदुजा ने की थी। परमानंद मूलत: सिंधी थे। कभी ग्रुप के बिजनेस का बेस ईरान में हुआ करता था मगर 80 के दशक में ग्रुप ने अपना मुख्यालय लंदन में बना लिया। हिंदुजा ग्रुप का मुख्य कारोबार ऑटोमोटिव और फाइनेंसियल सर्विस है। इसके अलावा कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, एंटरटेनमेंट और कम्यूनिकेशन, ऑइल और केमिकल, पावर और रियल स्टेट के बिजनेस में भी है। कंपनी का कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है और 2018 में कुल ग्रुप का कुल रेवेन्यू 5000 करोड़ अमेरिकी डॉलर था। परमानंद का निधन 1971 में हुआ था।