PHOTOS : अब दादी बन गईं नीता अंबानी, पर आकाश और ईशा अंबानी का जन्म हुआ था IVF तकनीक से

बिजनेस डेस्क। यह साल देश के सबसे अमीर कारोबारी  रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) के लिए बहुत ही अच्छा रहा। इस साल जहां उनकी बिजनेस एम्पायर लगातार बढ़ता गया और जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के साथ रिटेल बिजनेस (Retail Business) में उन्होंने नई उपलब्धियां हासिल की, वहीं वे और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) दादा-दादी बन गए। आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। पूरी अंबानी फैमिली अभी घर में आए नए मेहमान के स्वागत के जश्न में डूबी हुई है। वहीं, बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी के लिए आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का जन्म बहुत आसान नहीं था। नीता अंबानी को कुछ ऐसी दिक्कत थी कि वे कंसीव नहीं कर पा रही थीं। इसके लिए उनका लंबा इलाज चला। आखिर आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का जन्म आईवीएफ (IVF) तकनीक से संभव हो सका। वहीं, बाद में नीता अंबानी ने नॉर्मल तरीके से कंसीव किया और छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म सामान्य तरीके से हुआ। जानें इसके बारे में विस्तार से। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2020 9:40 AM IST

111
PHOTOS : अब दादी बन गईं नीता अंबानी, पर आकाश और ईशा अंबानी का जन्म हुआ था IVF तकनीक से
ईशा अंबानी ने बताया था कि शादी के 7 साल बाद भी उनकी मां नीता अंबानी नैचुरली कंसीव नहीं कर पा रहीं थीं। इसका काफी ट्रीटमेंट चला। आखिर 7 साल के बाद आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए उनकी मां प्रेग्नेंट हुई थीं।
211
ईशा अंबानी ने बताया था कि उनके और भाई आकाश के जन्‍म के बाद उनकी मां घर पर रहना चाहती थीं, लेकिन हमारे 5 साल के होने के बाद उन्‍हें काम पर लौटना पड़ा।
311
अपने नवजात पोते के साथ मुकेश अंबानी की यह तस्वीर वर्ल्ड मीडिया में वायरल हो चुकी है। दादी बनीं नीता अंबानी की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। वहीं, पहली बार माता-पिता बने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी बेहद खुश हैं।
411
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वां बहन-भाई हैं। दोनों का जन्म आईवीएफ तकनीक से ही हुआ। ईशा अंबानी का जन्म पहले हुआ। उसके तुरंत बाद आकाश अंबानी का जन्म हुआ।
511
विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशा अंबानी और आकाश अंबानी, दोनों फैमिली बिजनेस में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ईशा अंबानी तो साल 2014 से ही जियो प्लेटफॉर्म्स का काम देख रही हैं। आकाश अंबानी भी जियो प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल का काम भी देख रही हैं।
611
इस साल मुकेश अंबानी ने बिजनेस में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज पूरी तरह कर्जमुक्त हो गई। सबसे बड़ी खुशी तो उन्हें तब मिली, जब वे दादा बन गए। नवजात पोते के साथ मुकेश अंबानी की यह तस्वीर वाकई बेहद खूबसूरत है।
711
जुड़वां बहन-भाई ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के बीच बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। बिजनेस से जुड़ी कोई योजना दोनों साथ मिल कर बनाते हैं। इसके अलावा, उनका आपस में बहुत ही प्यारा रिश्ता है।
811
एवरग्रीन और टाइमलेस ब्यूटी नीता अंबानी तो दादी बन कर फूले नहीं समा रही हैं। उनका अब सारा वक्त नवजात पोते की देखभाल में ही बीतता है, जबकि इसके लिए कई नर्सेस बहाल हैं। लेकिन नीता अंबानी खुद एक-एक चीज पर नजर रखती हैं।
911
नीता अंबानी के सभी बच्चे अब जवान हो गए हैं और अपनी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। लेकिन एक मां के लिए उसके बच्चों से ज्यादा प्यारा और कोई नहीं होता। अभी भी नीता अंबानी अपने बच्चों की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती हैं।
1011
आईवीएफ (IVF) तकनीक से पैदा हुए बच्चे को पहले टेस्‍ट ट्यूब बेबी के नाम से जाना जाता था। इसमें लैब के अंदर भ्रूण तैयार किया जाता है और महिलाएं नैचुरली कंसीव नहीं करती हैं। इस प्रॉसेस में ओवरी से मेच्‍योर एग को लेकर लैब में मेल पार्टनर के स्‍पर्म से फर्टिलाइज किया जाता है। इसके बाद फर्टिलाइज एग को महिला के गर्भाशय के अंदर डाला जाता है। आईवीएफ की पूरी प्रॉसेस में तीन हफ्ते का समय लगता है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का जन्म इसी प्रॉसेस से हुआ।
1111
नीता अंबानी खुद बिजनेस वुमन होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। वे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) और रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। अब उन्हें अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी करनी है, जो राधिका मर्चेंट के साथ जल्द ही होगी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos