LIC की इस पॉलिसी में मिलता है FD से ज्यादा ब्याज, मेच्योरिटी पर मिलेगी 17 लाख से ज्यादा रकम

Published : Apr 15, 2021, 04:58 PM ISTUpdated : Apr 15, 2021, 04:59 PM IST

बिजनेस डेस्क। लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। लोगों की जरूरतों को देखते हुए एलआईसी समय-समय पर अपने खास प्लान निकालती रहती है। हाल ही में एलआईसी ने एक ऐसा प्लान निकाला है, जिसमें निवेश करने पर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स से ज्यादा ब्याज मिलता है। इसके अलावा, इसमें गांरटीड बोनस दिए जाने की भी व्यवस्था है। बता दें कि एलआईसी में निवेश हर हाल में सुरक्षित होता है। इसकी वजह यह है कि सरकार एलआईसी में जमा किए गए धन पर सॉवरेन गांरटी (Sovereign Guarantee) देती है। यह गांरटी बैंकों में जमा किए गए पैसों पर नहीं मिलती। जानें एलआईसी की इस योजना के बारे में विस्तार से। (फाइल फोटो)  

PREV
16
LIC की इस पॉलिसी में मिलता है FD से ज्यादा ब्याज, मेच्योरिटी पर मिलेगी 17 लाख से ज्यादा रकम

मिलती है गांरटीड इनकम
एलआईसी (LIC) के इस प्लान का नाम बीमा ज्योति (Bima Jyoti) है। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान है। इसमें हर साल एक तय निवेश के बाद गारंटीड रिटर्न की सुविधा मिलती है। इस प्लान में मेच्योरिटी के बाद करीब 17.5 लाख रुपए मिलते हैं।
(फाइल फोटो)

26

कितना मिलेगा बोनस
बीमा ज्योति एक टर्म प्लान है। इस पॉलिसी में हर साल के अंत में 1 हजार के सम एश्योर्ड पर 50 रुपए का गांरटीड बोनस दिया जाता है। इसके अलावा 1 हजार के बेसिक सम एश्योर्ड पर 50 रुपए की अलग से गांरटी दी जाती है।
(फाइल फोटो)
 

36

कितना है मिनिमम सम एश्योर्ड
एलआईसी के इस प्लान में मिनिमम सम एश्योर्ड 1 लाख रुपए का है। इसमें कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। यह पॉलिसी 15 से लेकर 20 साल के ली जा सकती है।
(फाइल फोटो)

46

क्या है प्रीमियम पेइंग टर्म
अगर यह पॉलिसी 15 साल के लिए ली जाती है, तो प्रीमियम पेइंग टर्म (PPT) 10 साल का होगा। पॉलिसी अवधि बढ़ने के साथ प्रीमियम पेइंग टर्म भी बढ़ता चला जाता है।
(फाइल फोटो)

56

पॉलिसी की खासियत
एलआईसी की यह पॉलिसी ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है। पॉलिसी लेने के लिए कम से कम 18 साल का होना जरूरी है। वहीं, मेच्योरिटी पर अधिकतम आयु सीमा 75 साल है। इस पॉलिसी में 5,10 और 15 साल के लिए किस्तों में मेच्योरिटी और डेथ बेनिफिट का ऑप्शन मिलता है। पॉलिसी अवधि की तुलना में 5 साल कम प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।
(फाइल फोटो)
 

66

15 साल की पॉलिसी में कितना फायदा
अगर कोई 15 साल की पॉलिसी लेता है, तो 10 साल के लिए प्रीमियम भरना होगा। यह रकम 82545 रुपए होगी। वहीं, मेच्योरिटी तक हर साल 50 हजार रुपए मिलेंगे। यह राशि 7.50 लाख होगी। इस तरह 10 लाख की पॉलिसी पर मेच्योरिटी के समय 17.5 लाख रुपए मिलेंगे।
(फाइल फोटो)

Recommended Stories