LIC की इस पॉलिसी में बस एक बार भरना होता है प्रीमियम, फिर जिंदगी भर मिलेगी फिक्स्ड इनकम

Published : Oct 22, 2020, 03:32 PM ISTUpdated : Oct 22, 2020, 03:33 PM IST

बिजनेस डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। कोरोना संकट के दौर में भी इस बीमा कंपनी ने काफी मुनाफा कमाया है। लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन  (LIC) पर आज भी देश के करोड़ों लोगों का भरोसा है। आज इन्श्योरेंस के क्षेत्र में कई प्राइवेट कंपनियां आ गई हैं, फिर भी लोग लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन की पॉलिसी लेना ही बेहतर समझते हैं। इसकी वजह यह है कि इसमें उनका पैसा कभी डूब नहीं सकता। इसमें निवेश करने से जहां मेच्योरिटी पर फायदा मिलता है, वहीं किसी आकस्मिक स्थिति में मौत होने पर परिवार के लोगों को आर्थिक सुरक्षा भी मिलती है। अभी एलआईसी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। एलआईसी ने एक बयान जारी करके इसके बारे में जानकारी दी है। जानें इस प्लान के बारे में। (फाइल फोटो)  

PREV
16
LIC की इस पॉलिसी में बस एक बार भरना होता है प्रीमियम, फिर जिंदगी भर मिलेगी फिक्स्ड इनकम

न्यू जीवन शांति प्लान 
लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने नया डेफर्ड एन्युटी प्लान ‘न्यू जीवन शांति’(New Jeevan Shanti) लॉन्च किया है।  न्यू जीवन शांति प्लान में एन्युटी रेट को पॉलिसी खरीदते समय ही फिक्स कर दिया जाएगा। फिर इसी रेट पर ही डेफरमेंट पीरियड (एक निश्चित तय की हुई अवधि) बीत जाने के बाद पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति को जिंदगी भर एन्युटी मिलती रहेगी।
(फाइल फोटो)
 

26

मिलते हैं दो ऑप्शन
न्यू जीवन शांति पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीके से खरीदा जा सकता है। इसमें बीमा लेने वाले के लिए एन्युटी के दो ऑप्शन दिए गए हैं। एक ऑप्शन के तहत बीमा लेने वाला व्यक्ति अपने लिए डेफर्ड एन्युटी प्लान ले सकता है और दूसरे ऑप्शन के तहत वह किसी संबंधी के साथ जॉइंट लाइफ के लिए डेफर्ड एन्युटी ले सकता है। जॉइंट लाइफ प्लान अपने नजदीकी संबंधियों के साथ लिया जा सकता है। इसमें दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, पोते, पति-पत्नी या भाई-बहन आ सकते हैं। 
(फाइल फोटो)
 

36

नॉमिनी को मिलेगा पैसा
सिंगल लाइफ प्लान के तहत जब तक बीमा लेने वाला (Annuitant) जीवित रहेगा, तब तक उसे डेफरमेंट पीरियड और चुने गए अंतराल (मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना)  पर उसे एन्यूटी मिलती रहेगी। वहीं, बीमाधारक की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनेफिट मिलेगा। जॉइंट लाइफ के लिए खरीदे गए डेफर्ड एन्युटी प्लान के तहत दोनों शख्स को डेफरमेंट पीरियड पर चुने गए अंतराल में तब तक एन्युटी मिलती रहेगी, जब तक वे जिंदा रहेंगे। दोनों की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनिफिट दिया जाएगा।
(फाइल फोटो)

46

5 लाख से ज्यादा के प्लान पर एन्युटी रेट
जॉइंट लाइफ प्लान को 1.5 लाख रुपए का न्यूनतम भुगतान करके खरीदा जा सकता है। इसमें सालाना 12 हजार रुपए की दर से एन्युटी को मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना लिया जा सकता है। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए अधिकतम सीमा नहीं तय की गई है। 5 लाख रुपए से ज्यादा का प्लान लेने पर एन्युटी रेट अधिक मिलेगा। 
(फाइल फोटो)

56

विकलांग फैमिली मेंबर के लिए ले सकते पॉलिसी  
इस पॉलिसी को खुद पर निर्भर विकलांग फैमिली मेंबर के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपए में लिया जा सकता है। इसके अलावा इस पॉलिसी पर लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन से लोन भी लिया जा सकता है।
(फाइल फोटो)

66

किस उम्र के लोग से सकते हैं यह पॉलिसी
यह पॉलिसी 30 से लेकर 79 वर्ष के लोग ले सकते हैं। इस पॉलिसी में मिनिमम डेफरमेंट पीरियड 1 साल और मैक्सिमम 12 साल है। हालांकि, मैक्सिमम वेस्टिंग एज 80 वर्ष रखी गई है। वेस्टिंग एज का मतलब यह है कि आपको किस उम्र से एन्युटी मिलनी शुरू हो जाएगी। एन्युटी का मतलब है कि डेफरमेंट पीरियड के बाद आपको नियमित अंतराल पर कितना पैसा मिलेगा। डेफरमेंट पीरियड का मतलब यह है कि पॉलिसी खरीदने के कितने समय बाद एन्युटी मिलना शुरू होगा।
(फाइल फोटो)
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories