किसी के पास है 200 करोड़ का बंगला, तो कोई है 1500 करोड़ के घर का मालिक, देखें भारत के 8 सबसे महंगे घर की फोटो

बिजनेस डेस्क : हर इंसान का सपना होता है अपने लिए सपनों का आशियाना बनाने का। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर एक घर बनाता है। हर घर अपने आप में खास होता है, लेकिन भारत में कुछ घर ऐसे है, जो बेहद ही आर्कषक और महंगे है। जिसे देखने मात्र के लिए हजारों-लाखों लोगों की लाइन लगती है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहरुख खान से लेकर अंबानी तक का घर शामिल है। तो चलिए आइए आज हम आपको दिखाते हैं, भारत के 8 सबसे खूबसूरत घरों (Most Expensive Houses) की तस्वीरें और इनमें मौजूद सुविधाओं के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2021 9:26 AM IST / Updated: Jul 09 2021, 03:54 PM IST

18
किसी के पास है 200 करोड़ का बंगला, तो कोई है 1500 करोड़ के घर का मालिक, देखें भारत के 8 सबसे महंगे घर की फोटो

एंटीलिया - 12,000 करोड़
मुंबई स्थित एंटीलिया भारत का सबसे महंगा घर है और दुनिया में ये दूसरे स्थान पर है। इसके मालिक भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं। शिकागो स्थित आर्किटेक्ट पर्किन्स एंड विल ने डिजाइन किया गया। 27 स्टोरी के घर में 80-सीट मूवी थियेटर, सैलून, आइसक्रीम पार्लर, स्विमिंग पूल, जिम आदि जैसी लैक्जरी सुविधाएं हैं। 

28

जेके हाउस - 6000 करोड़ 
रेमंड समूह के अध्यक्ष गौतम संघानिया के पास भारत का दूसरा सबसे महंगा घर है। 16,000 वर्ग फुट में फैले जेके हाउस की कीमत लगभग 6000 करोड़ है। इस घर में 30 से अधिक मंजिलें हैं जिनमें से 6 स्टोरीज तो केवल पार्किंग के लिए हैं।

38

एबोड- 5000 करोड़ 
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के पास 5000 करोड़ का घर है। 16,000 वर्ग फुट में फैला ये घर इस लिस्ट में एबोड तीसरे नंबर पर है। यह घर लगभग 70 मीटर ऊंचा है और इसमें हेलीकाप्टरों के साथ एक हेलीपैड भी बनाया गया है।

48

जटिया हाउस - 425 करोड़ 
30,000 वर्ग फुट में फैला ये घर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसके मालिक 
केएम बिड़ला है। बर्मा टीकवुड से बने 20 बेडरूम वाले इस घर की कीमत 425 करोड़ रुपये है।

58

मन्नत - 200 करोड़ 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत देश के सबसे आलीशान घरों में से एक माना जाता है। यह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है।

68

जिंदल हाउस - 150 करोड़ 
इस लिस्ट में अगला घर राजनेता-उद्योगपति नवीन जिंदल का है, जो दिल्ली शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित है। उनका आलीशान घर 3 एकड़ में फैला है और इस घर की कीमत 125-150 करोड़ रुपये है।

78

रतन टाटा का रिटायरमेंट होम - 150 करोड़ 
टाटा समूह के मालिक रतन टाटा का घर भी बेहद आलीशान है। ये घर मुंबई के कोलाबा में स्थित है। इस घर की कीमत 150 करोड़ रुपए आंकी गई है। उनका बंगला 13,350 वर्ग फुट हुआ है।

88

रुइया हाउस - 120 करोड़ 
एस्सार ग्रुप और बिजनेस टायकून रुइया का घर इस लिस्ट 8वें नंबर पर है। ये घर दिल्ली में स्थित है जो 2.24 एकड़ में फैला हुआ है। उनके घर की कीमत करीब 120 करोड़ रुपये है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos