Published : Jan 03, 2023, 06:19 PM ISTUpdated : Jan 05, 2023, 08:45 PM IST
Gautam Adani Family: अडाणी ग्रुप के मुखिया और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी फिलहाल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। लेकिन जिस तरह से उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है, वो जल्द ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन जाएंगे। अभी गौतम अडाणी से उपर सिर्फ टेस्ला के मालिक एलन मस्क और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। हालांकि, गौतम अडाणी और एलन मस्क की संपत्ति में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। फोर्ब्स के रियलटाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की कुल नेटवर्थ जहां 146.5 अरब डॉलर है, वहीं अडाणी की संपत्ति 126.5 अरब डॉलर हो गई है। बता दें कि गौतम अडाणी का बिजनेस दुनियाभर के कई देशों में है। वैसे, गौतम अडाणी के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। आइए जानते हैं गौतम अडाणी की फैमिली के बारे में।
24 जून, 1962 को अहमदाबाद की मध्यम वर्ग फैमिली में जन्मे गौतम अडाणी के पिता शांतिलाल गुजराती जैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अहमदाबाद में उनका टेक्सटाइल का बिजनेस था। वहीं गौतम की मां का नाम शांता अडाणी है।
210
बता दें कि गौतम अडाणी 7 भाई-बहन हैं। इनमें सबसे बड़े मनसुखभाई अडाणी हैं। उसके बाद विनोद अडाणी, राजेश अडाणी, महासुख अडाणी, वसंत अडाणी और एक बहन है। एक वक्त था, जब गौतम अपने मां-बाप और 7 भाई बहनों के साथ एक छोटी सी चॉल में रहते थे।
310
गौतम अडाणी की शादी प्रीति से हुई है। उनकी पत्नी प्रीति पेशे से डेंटिस्ट हैं। इसके अलावा वो अडाणी फाउंडेशन की प्रेसिडेंट भी हैं। अडाणी फाउंडेशन बच्चों की एजुकेशन के साथ ही चैरिटी का काम भी करता है।
410
गौतम और प्रीति अडाणी के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम करन और छोटे का जीत अडाणी है। करन ने पर्डूय् यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। बड़े बेटे करन की शादी देश के जाने-माने कार्पोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई है। सिरिल श्रॉफ और गौतम अडाणी समधी हैं।
510
करन अडाणी और परिधि की शादी साल 2013 में हुई थी। दोनों की शादी में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। जुलाई, 2016 में गौतम अडाणी एक पोती अनुराधा के दादा बने। बता दें कि करण अडाणी फिलहाल अडाणी पोर्ट एंड सेज लिमिटेड (APSEZ) के CEO हैं।
610
वहीं, गौतम अडाणी की बहू परिधि पेशे से कॉर्पोरेट वकील हैं। वो अपने पिता की फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास के लिए काम करती हैं। यह कंपनी बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लीगल एडवाइस उपलब्ध कराने का काम करती है।
710
गौतम अडाणी के छोटे बेटे का नाम जीत है। जीत ने 2019 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इंजीयनियरिंग में डिग्री ली है। फिलहाल वो अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाते हैं। जीत अडाणी ग्रुप में एयरपोर्ट्स के अलावा डिजिटल लैब्स का कामकाज भी संभालते हैं।
810
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अडाणी (Gautam Adani) अपनी बढ़ती हुई संपत्ति के मैनेजमेंट के लिए एक ऑफिस खोलना चाहते हैं। इसे वो न्यूयॉर्क या दुबई में खोल सकते हैं। हालांकि, ऑफिस कहां खोला जाएगा इसपर अभी विचार चल रहा है।
910
बता दें कि गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद पिछले 28 साल से दुबई में ही रह रहे हैं। शुगर, ऑयल, आयरन स्क्रैप, एल्युमीनियम और कॉपर की ट्रेडिंग करने वाले विनोद अडाणी ने 1976 में सबसे पहले VR टेक्सटाइल के नाम से कंपनी खोली थी, जिसका ऑफिस भिवंडी में था। बाद में वो 1994 में दुबई शिफ्ट हो गए।
1010
अडाणी ग्रुप का बिजनेस कोयला, पावर प्रोडक्शन, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, एग्रो प्रोडक्ट्स, ऑयल और गैस एक्सप्लोरेशन, जैसे अलग-अलग फील्ड में फैला हुआ है। उनकी लिस्टेड ग्रुप कंपनियों में अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडाणी पावर, अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन शामिल है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News