देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी ईशा अंबानी जीती हैं रॉयल लाइफस्टाइल, जानें कितनी है उनकी कमाई

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को अभी हाल ही में दुनिया की फेमस मैगजीन फॉर्च्यून (Fortune) ने अपनी '40 अंडर 40' लिस्ट में स्थान दिया है। उनके जुड़वें भाई आकाश अंबानी को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। बता दें कि यह उपलब्धि उन्हें रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स को आगे बढ़ाने में निभाई गई भूमिका के लिए दी गई है। फॉर्च्यून मैगजीन हर साल फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स, मीडिया और एंटरटेनमेंट कैटगरी में यह लिस्ट जारी करती है। इसमें पूरी दुनिया से सिर्फ 40 लोगों को ही शामिल किया जाता है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद ईशा अंबानी अपने भाई आकाश अंबानी के साथ दुनिया के सबसे यंग आंत्रप्रेन्योर्स में शामिल हो गई हैं। ईशा अंबानी जहां रिलायंस और जियो के संचालन में बड़ी भूमिका निभाती हैं, वहीं उनकी लाइफ स्टाइल भी बेहद ग्लैमरस और रॉयल है। वे किसी प्रिंसेस से कम नहीं हैं। जानते हैं इसके बारे में।

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2020 8:26 AM IST

111
देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी ईशा अंबानी जीती हैं रॉयल लाइफस्टाइल, जानें कितनी है उनकी कमाई

रिलायंस जियो में हैं डायरेक्टर
23 अक्टूबर, 1991 को जन्मीं ईशा अंबानी 28 साल की हो चुकी हैं। अक्टूबर 2014 में वे रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुईं। वे रिलायंस से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियों को निभाती हैं। 

211

यहां से की पढ़ाई
ईशा अंबानी ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस से डिग्री हासिल की है।

311

पढ़ाई के बाद किया जॉब
अमेरिका में ग्रैजुएशन पूरा हो जाने के बाद ईशा अंबानी ने वहां जॉब भी किया। उन्होंने एक्सपीरियंस हासिल करने के लिए अमेरिका की ग्लोबल कन्सल्टेंसी फर्म मैकिंसे में फाइनेंशियल एनालिस्ट के तौर पर काम किया।

411

16 साल की उम्र में फोर्ब्स की लिस्ट में आया नाम
ईशा अंबानी जब 16 साल की थीं, तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर था। इसी उम्र में ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं। फिलहाल, ईशा अंबानी के नाम रिलायंस के 75 लाख शेयर हैं। इसके पहले उनके शेयर 67.2 लाख थे। अब रिलायंस में नीता अंबानी समेत उनके दोनों बेटे और बेटी के शेयर 75 लाख हैं।
 

511

आनंद पीरामल से की शादी
ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल से 2018 में हुई। इनके बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। यह शादी भारत ही नहींस दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां इस शादी में शामिल हुई थीं।

611

रिलायंस के 40वें एजीएम में आईं सामने
मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी को जुलाई, 2017 में हुए रिलायंस ग्रुप के 40वें एजीएम में इंट्रोड्यूस किया था। इसी एजीएम में ईशा अंबानी ने जियो फोन को लॉन्च किया था। ईशा अंबानी रिलायंस जी इन्फोकॉम की भी डायरेक्टर हैं। इस साल 15 जुलाई को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की वर्चुअल एजीएम में ईशा और आकाश अंबानी ने जियो ग्लास को पेश किया।
 

711

लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च किया था अपना ब्रांड
ईशा अंबानी ने अप्रैल, 2016 में लैक्मे फैशन वीक में रिलायंस रिटेल का फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड AJIO लॉन्च किया था। यह फैशन और लाइफस्टाइल में भारत का सबसे माना-जाना शॉपिंग डेस्टिनेशन है। इस ऑनलाइन शॉपिग प्लेटफॉर्म पर दुनिया के एक से बड़ कर एक लग्जीरियस और प्रीमियम ब्रांड्स एवेलेबल हैं।

 

811

कितनी आमदनी है ईशा अंबानी के पति के
ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ ही फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट, ग्लास पैकेजिंग और इन्फॉर्मेशन सर्विसेस जैसे कारोबार की भी देखरेख करते हैं।आनंद पीरामल की सालाना आमदनी 350 लाख करोड़ रुपए है। आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल श्रीराम ग्रुप और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन हैं। वे देश के 22वें सबसे अमीर शख्स हैं।
 

911

पियानो बजाने की हैं शौकीन 
ईशा अंबानी बेहद लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं, लेकिन वे लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। बॉलीवुड के कई स्टार उनके दोस्त हैं, लेकिन वे पार्टियों में कम ही शामिल होती हैं। ईशा अंबानी को पियानो बजाने का शौक है। जब भी उन्हें खाली वक्त मिलता है, वे इस शौक को पूरा करती हैं।

1011

फुटबॉल की रह चुकी हैं प्लेयर
ईशा अंबानी को स्पोर्ट्स का भी काफी शौक रहा है। वे फुटबॉल की खिलाड़ी रह चुकी हैं। जब ईशा अंबानी येल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं, तो वहां की सॉकर टीम में शामिल थीं और यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलती थीं। 
 

1111

कितनी है नेट वर्थ
ईशा अंबानी के पास बेशुमार दौलत है। एक अनुमान के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 668 करोड़ रुपए है। इसमें अब और भी इजाफा हो रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos