दीपावली पर मुकेश अंबानी कामाख्या मंदिर को भेंट करेंगे 19 किलोग्राम सोना, मंदिर में लगेगा सोने का गुंबद

बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज  (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस साल असम स्थित कामाख्या मंदिर में दिवाली को 19 किलोग्राम सोना भेंट में देंगे। इस सोने से मंदिर के गुंबद को सजाया जाएगा। कामाख्या मंदिर हिंदुओं के लिए काफी पवित्र माना जाता है। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में यह मंदिर बंद कर दिया गया था। 12 अक्टूबर को फिर से इसे दर्शनार्थियों के लिए खोला गया। दीपावली के मौके पर इस मंदिर में विशेष पूजा होती है। यह एक शक्तिपीठ है।
(फाइल फोटो)

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2020 3:52 AM IST / Updated: Nov 12 2020, 09:23 AM IST

15
दीपावली पर मुकेश अंबानी कामाख्या मंदिर को भेंट करेंगे 19 किलोग्राम सोना, मंदिर में लगेगा सोने का गुंबद

काम है जारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की ओर से कामाख्या मंदिर को 19 किलोग्राम जो सोना भेंट में दिया जाना है, उसे लेकर काम जारी है। मंबई के स्थानीय शिल्पकार और आर्टिस्ट मंदिर के गुंबद को सोने से सजाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। वे उसकी डिजाइन को लेकर काम कर रहे हैं। सोने से मंदिर के गुंबद को बहुत ही बेहतर तरीके से सजाया जाएगा। 
(फाइल फोटो)
 

25

मुकेश अंबानी खुद ले रहे हैं दिलचस्पी
सूत्रों के मुताबिक, मुकेश अंबानी इस गुंबद को सोने से सजाने के काम खुद दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने रिलायंस के जूलरी बिजनेस के कलाकारों को इस काम को बेहतर तरीके से करने की हिदायत दी है। फिलहाल, मंदिर के गुंबद कलश पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह तक गुंबद में सोने की पट्टी का काम पूरा हो जाएगा। बाकी काम अगले दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। 
(फाइल फोटो)
 

35

कॉपर स्ट्रक्चर पर बनाई जा रही है डिजाइन
मंदिर के गुंबद को सोने से सजाने के लिए पहले कॉपर का एक स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। उसी पर सोने का काम किया जा रहा है। इसे मंदिर के गुंबद पर सेट कर दिया जाएगा।
(फाइल फोटो)
 

45

बेहद आकर्षक लगेगा मंदिर
पूरे देश और विदेशों में भी प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के मंदिर के गुंबद को सोने से सजाने के बाद मंदिर बेहद आकर्षक लगेगा। इससे मंदिर की संपत्ति भी काफी बढ़ जाएगी। मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार धार्मिक गतिविधियों और पूजा-पाठ में काफी रुचि लेता है। यह साल मुकेश अंबानी की कंपनियों के लिए बहुत अच्छा रहा है। इसीलिए उन्होंने मंदिर को सोना दान करने का निर्णय लिया।  
(फाइल फोटो)
 

55

चार शक्तिपीठों में है एक
कामाख्या का मंदिर देश के चार शक्तिपीठों में से एक है। कामाख्या मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के प्रमुख मोहित चंद्र शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन में मंदिर कई महीनों तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहा। अब यहां श्रद्धालु आ रहे हैं। गुंबद को सोने से सजाने के बाद यह काफी आकर्षक दिखेगा। यह मंदिर नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है। 
(फाइल फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos