बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता (Russell Mehta) की बेटी हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी को अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इस दौरान ही श्लोक मेहता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी हैं। श्लोका मेहता दिखने में बेहद सिंपल लगती हैं, लेकिन उनके शौक किसी प्रिंसेस से कम नहीं हैं। उनकी सास नीता अंबानी भी अपने महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्लोका मेहता की लाइफस्टाइल के बारे में।
सुंदरता के अलावा फैशन और स्टाइल में श्लोका का मेहता का मुकाबला बॉलीवुड की बड़ी और मशहूर हीरोइनें भी नहीं कर सकतीं। श्लोका मेहता की एक-एक ड्रेस की कीमत लाखों में होती हैं। देश-विदेश के मशहूर डिजाइनर्स उनके लिए खास तौर पर ड्रेस और जूलरी डिजाइन करते हैं। उके पास जूलरी का खास कलेक्शन है, जिसकी कीमत करोड़ों में होगी।
213
श्लोका मेहता को ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेसेस के अलावा वेस्टर्न कैजुअल ड्रेस पहनना भी काफी पसंद है। उनकी ये ड्रेसेस दुनिया के सबसे बेहतरीन और महंगे ब्रांड्स की होती हैं। इस तस्वीर में श्लोका मेहता वेस्टर्नआउटफिट में अपनी ननद ईशा अंबानी के साथ नजर आ रही हैं।
313
श्लोका मेहता के लिए ये ड्रेसेस खास तौर पर उनकी शादी के मौके के लिए डिजाइन करवाई गई थी। श्लोका मेहता के फेवरेट डिजाइनर्स में अबूजानी संदीप खोसला का नाम सबसे पहले आता है। श्लोका मेहता की वॉर्डरोब में देश-विदेश के फेमस फैशन डिजाइनर्स के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स की भरमार है।
413
आकाश अंबानी अब बिजनेस में काफी ज्यादा वक्त देते हैं। वे जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का काम देखते हैं। लेकिन जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वे वाइफ श्लोका मेहता के साथ आउटिंग पर जरूर निकलते हैं। श्लोका मेहता जो भी फैशन एसेसरीज का इस्तेमाल करती हैं, उनकी कीमत का अंदाज आम आदमी के लिए लगा पाना आसान नहीं है।
513
यह तस्वीर श्लोका मेहता की शादी के रस्म की है। इसमें वे अपनी मां मोना मेहता के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने मेहंदी लगवा रखी है। श्लोका मेहता का लुक अपनी मां से काफी मिलता है। इस मौके पर श्लोका मेहता ने जो मांग टीका पहन रखा है, उसकी कीमत लाखों में हैं। उसमें हीरे जड़े हुए हैं।
613
श्लोका मेहता की रोका सेरेमनी यानी सगाई की रस्म गोवा में हुई थी। इस फंक्शन में श्लोका मेहता ने लंदन बेस्ड डिजाइनर वेबसाइट Needle And Thread का ‘Marie Gown’ पहना था। इस पर एंटीक लेस डिटेलिंग थी। इस ड्रेस की कीमत 875 पाउंड (80500 रुपए) थी।
713
श्लोका मेहता की पति आकाश अंबानी के साथ एक शानदार तस्वीर। इस तस्वीर में श्लोका मेहता जिस ड्रेस में नजर आ रही हैं, वह किसी विदेशी डिजाइन की डिजाइन की हुई है, जिसकी कीमत लाखों में हैं।
813
किसी पार्टी के मौके पर पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता। पार्टियों में वे अक्सर वेस्टर्न आउटफिट्स में ही नजर आती हैं।
913
श्लोका मेहता भी फैमिली बिजनेस में काफी समय देती हैं, लेकिन कभी-कभार दोस्तों के साथ हैंगआउट करना उन्हें पसंद है। अपनी कुछ खास सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ श्लोका मेहता बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
1013
श्लोका मेहता को महंगी जूलरी का काफी शौक है। उनकी सास नीता अंबानी भी गहनों की शौकीन हैं। श्लोका अंबानी की महंगी जूलरी पहनने के शौक को उनकी सास नीता अंबानी भी अच्छी तरह समझती हैं। बता दें कि शादी के उपहार के रूप में नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को हीरों से जड़ा जो हार दिया था, वह 300 करोड़ रुपए का था।
1113
एक पार्टी के दौरान पति आकाश अंबानी के सात श्लोका मेहता। श्लोका मेहता ने वाइट-ब्लू कलर की काफी अट्रैक्टिव कॉम्बिनेशन वाली ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है।
1213
श्लोका मेहता साड़ी में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। वे क्लासिक ब्यूटी हैं। हर तरह की ड्रेस और जूलरी उन पर फबती है। नीता अंबानी ने उनकी शादी के लिए कांजीवरम सिल्क की एक साड़ी खास तौर पर तैयार करवाई थी। उस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपए बताई गई।
1313
ऑफ शोल्डर वाइट ड्रेस में अपनी सास के साथ श्लोका मेहता। नीता अंबानी भी वाइट कलर की वेस्टर्न आउटफिट में हैं। खूबसूरती और स्टाइल में सास-बहू, दोनों बेजोड़ हैं। यह बहुत ही प्यारी तस्वीर है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News