बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से 9 मार्च, 2019 को हुई थी। श्लोका मेहता देश के जाने-माने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता फैमिली में पहले से ही दोस्ताना संबंध थे और उनका एक-दूसरे के यहां आना-जाना होता था। आकाश अंबानी की तरह श्लोका मेहता की पढ़ाई-लिखाई भी विदेशों में हुई है। वे सोशल वर्क से भी जुड़ी रही हैं। बहरहाल, जब से वे अंबानी फैमिली में बहू बन कर आई हैं, वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले रेड कलर की ड्रेस में श्लोका मेहता की तस्वीरें आईं, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। ये तस्वीरें मीडिया में आते ही वायरल हो गईं। देखें श्लोका मेहता की कुछ खास तस्वीरें।
इन तस्वीरों में श्लोका मेहता रेड कलर की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस पहनी दिख रही हैं। इसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इस वन शोल्डर लेस ड्रेस में पीछे की तरफ बो ट्रेल लगा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। उन्होंने इसके साथ डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं।
211
श्लोका की इन तस्वीरों को उनकी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सेलिब्रिटी आर्टिस्ट ओजस रजनी ने भी सोशल मीडिया पर श्लोका की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि खूबसूरत श्लोका बहुत डाउन टू अर्थ हैं।
311
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। श्लोका मेहता वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेसेस में कम ही नजर आती हैं।
411
एक इवेंट में पति आकाश आंबानी के सात श्लोका मेहता बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज से श्लोका मेहता की अच्छी-खासी दोस्ती है।
511
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता आउटिंग पर निकली हैं। यह आकाश अंबानी के साथ उनकी एक खास ही तस्वीर है।
611
एक इवेंट में आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता। इसमें उनका लुक कुछ खास ही दिख रहा है।
711
इस ट्रेडिशनल फ्लोरल ड्रेस में श्लोका मेहता की खूबसूरती देखते ही बनती है। श्लोका मेहता की हर ड्रेस खास तौर पर डिजाइन की जाती है।
811
श्लोका की इन तस्वीरों को उनकी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
911
इस सिंपल वाइट फ्लोरल ड्रेस में श्लोका मेहता बेहद क्यूट लग रही हैं। उनकी मुस्कान मनमोहक है।
1011
साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ पढ़ाई की थी। दोनों के बीच पहले से ही अच्छी दोस्ती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते थे।
1111
श्लोका मेहता की यह तस्वीर वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर लोगों ने इसे काफी पंसद किया। अनामिका खन्ना की डिजाइन की गई यह ड्रेस वाकई बेहद खास है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News