बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की फैमिली के बारे में हर कोई जानना चाहता है। जब से नीता और मुकेश अंबानी के घर में उनकी बड़ी बहू यानी आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता आई हैं, तब से उनके यहां की रौनक और भी बढ़ गई है। इससे सबसे ज्यादा खुशी नीता अंबानी को हुई है, क्योंकि बहू के रूप में उन्हें मानो एक दोस्त मिल गई हो। श्लोका मेहता देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। दोनों परिवारों के पहले से आपस में अच्छे संबंध थे। श्लोका मेहता की ईशा अंबानी से स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही दोस्ती थी। वैसे तो श्लोका मेहता को बहुत ज्यादा तड़क-भड़क पसंद नहीं है, लेकिन वे काफी स्टाइलिश हैं। गुड लुकिंग होने के साथ ही उनका नेचर भी काफी अच्छा है। अंबानी फैमिली को उन पर नाज है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं श्लोका मेहता की कुछ खास तस्वीरें।
इस तस्वीर में नीता अंबानी और श्लोका मेहता ने बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहने रखे हैं। इन्हें देख कर कोई नहीं कह सकता है कि ये सास-बहू हैं। ये सहेलियों की तरह नजर आ रही हैं।
211
इस तस्वीर में श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी के साथ बेहद स्टइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने काफी फैशनेबल ड्रेस पहन रखी है। यह तस्वीर किसी फंक्शन की है।
311
श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत हैं। वे कैसी भी ड्रेस क्यों न पहनें, वे बहुत ही अट्रैक्टिव लगती हैं। इस डिजाइनर साड़ी में श्लोका मेहता की खूबसूरती वाकई बेमिसाल लगती है।
411
पति आकाश अंबानी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती श्लोका मेहता। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता काफी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इन दोनों की जोड़ी बेहद ही शानदार है।
511
श्लोका मेहता ईशा अंबानी के साथ। यह उनके कॉलेज के दिनों की तस्वीर है। दोनों में काफी पहले से दोस्ती थी। इस तस्वीर में श्लोका मेहता और ईशा अंबानी बहुत ही सिंपल दिख रही हैं। यह एक रेयर तस्वीर है।
611
इस तस्वीर में श्लोका मेहता बेहद खास अंदाज में नजर आ रही हैं। वे अपनी किसी सहेली के साथ हैं। श्लोका और उनकी सहेली का यह अंदाज अलग ही हट के है।
711
श्लोका मेहता की यह तस्वीर उनकी शादी के एक इवेंट की है। इसमें वे काफी महंगी और डिजाइनर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने जो जूलरी पहन रखी है, उसकी कीमत का अंदाज लगा पाना भी सबके लिए संभव नहीं है।
811
एक इवेंट में श्लोका मेहता अपने देवर अनंत अंबानी और दादी सास कोकिला बेन के साथ मौजूद हैं। यह भी उनकी एक खास ही तस्वीर है।
911
अपनी शादी के मौके पर दुल्हन के रूप में सजी श्लोका मेहता किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने बेहद महंगी ब्राइडल ड्रेस और जूलरी पहन रखी है। यह श्लोका मेहता की सबसे स्पेशल तस्वीरों में एक है।
1011
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता। इस तस्वीर में श्लोका बेहद कूल और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
1111
अपनी शादी के फंक्शन में श्लोका मेहता कुछ मेहमानों के साथ नजर आ रही हैं। वे एक बच्चे को दुलार रही हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी देश ही नहीं, दुनिया की सबसे महंगी और शानदार शादियों में से एक थी। इसमें देश-विदेश के कई दिग्गजों ने भागीदारी की थी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News