प्लेन उड़ाने के शौकीन हैं रतन टाटा, 17 साल की उम्र में खतरनाक हालत में कराई थी विमान की सुरक्षित लैंडिंग
बिजनेस डेस्क। देश के दिग्गज कारोबारी और टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) प्लेन उड़ाने के शौकीन हैं। रतन टाटा बहुत कम उम्र से ही प्लेन उड़ा रहे हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही एक ऐसे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करवाई थी, जिसका इंजन उड़ान के दौरान काम करना बंद कर चुका था। बता दें कि देश में पहली एयरलाइन्स की स्थापना जेआरडी टाटा (JRD Tata) ने ही की थी। जेआरडी टाटा ने पहली बार कराची से बंबई तक हवाई जहाज उड़ाया था। उन्होंने टाटा एयरलाइन्स (Tata Airlines) की शुरुआत की थी, जिसका नाम बाद में एयर इंडिया (Air India) हो गया। भारत सरकार ने इसकी बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली और यह सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी हो गई। अब सरकार एयर इंडिया को नीलाम करने जा रही है। टाटा ग्रुप भी इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेगा और बोली लगाएगा। बता दें कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप विस्तारा (Vistara) और एयरएशिया (AirAsia) एयर लाइन्स का संचालन करता है। अगर टाटा ग्रुप एयर इंडिया को खरीद लेता है, तो फिर से उस कंपनी पर उसका स्वामित्व हो जाएगा, जिसकी शुरुआत जेआरडी टाटा ने की थी। रतन टाटा सिर्फ सामान्य विमान ही नहीं उड़ाते, बल्कि वे F-16 जैसे फाइटर जेट भी उड़ा चुके हैं। देखें कुछ तस्वीरें।
टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा युद्धक विमानों को उड़ाने का शौक रखते हैं। उम्र ज्यादा होने के बावजूद वे वॉर प्लेन उड़ाने में किसी तरह की कोई कठिनाई महसूस नहीं करते।
रतन टाटा ने कई मौकों पर युद्धक विमानों को उड़ाया है। वे देश के पहले उद्योगपति हैं, जिन्हें वॉर प्लेन उड़ाने का मौका मिला है। रतन टाटा बहुत ही कम उम्र से खतरनाक परिस्थितियों में भी विमान उड़ाते रहे हैं।
जिस उम्र में आम तौर पर पायलट रिटायर हो जाते हैं, रतन टाटा उससे भी ज्यादा उम्र होने के बावजूद बहुत ही उत्साह के साथ प्लेन उड़ाते हैं। प्लेन उड़ाना उनका पुराना शौक है।
युद्धक विमान उड़ाने के लिए कॉकपिट में बैठते रतन टाटा। विमान उड़ाने के पहले वे एक सहयोगी पायलट से कुछ चर्चा कर रहे हैं।
टाटा ग्रुप दो एयरलाइन्स का संचालन कर रहा है। टाटा इन कंपनियों के काम-काज में काफी रुचि लेते हैं। कभी वे किसी विमान को उड़ाने के लिए कॉकपिट में भी बैठ जाते हैं।
उम्र ज्यादा हो जाने के बावजूद रतन टाटा पूरी तरह फिट हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे विमान उड़ाने का अपना शौक जरूर पूरा करते हैं। कॉकपिट में बैठने के पहले रतन टाटा हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।
आम तौर पर सभी पायलट को युद्धक विमान उड़ाने की अनुमति नहीं मिलती है। लेकिन रतन टाटा को हर तरह के विमानों को उड़ाने में महारत हासिल है। उन्हें विमान उड़ाने का यह शौक विरासत में मिला है।
रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन्स कंपनी के एक विमान पर जेआरडी टाटा का चित्र बनवा रखा है। जेआरडी टाटा भारत के पहले लाइसेंसशुदा पायलट थे और उन्होंने ही देश में पहली बार विमान सेवा की शुरुआत की थी। इस तस्वीर में रतन टाटा अपने ग्रुप की एयरलाइन्स कंपनी के स्टाफ के साथ नजर आ रहे हैं।
अरबों की दौलत के मालिक रतन टाटा की लाइफस्टाइल बेहद सिंपल है। वे सादगीपूर्ण जीवन बिताते हैं। उनके विचार लोगों को प्रेरित करने वाले हैं। आपने पेट डॉग के साथ रतन टाटा की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है।