बेंटले बेंटाग्या (Bentley Bentagay)
आकाश और अनंत अंबानी के पास एक से बढ़ कर एक लग्जीरियस कारें मौजूद हैं, लेकिन उनकी सबसे मनपसंद कार बेंटले बेंटाग्या है। दोनों को अक्सर इस कार पर मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। नीता अंबानी को भी इस कार की सवारी करना पसंद है। यह भारत में मिलने वाली सबसे महंगी एसयूवी में से एक हैं। इसकी कीमत करीब 3.85 करोड़ रुपए है।