SBI ग्राहक फ्री में YONO ऐप से दाखिल करें इनकम टैक्स रिटर्न, CA से भरवाना चाहते है तो दें मात्र 199 रुपए

Published : Oct 21, 2021, 05:57 PM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 06:03 PM IST

बिजनेस डेस्क । ITR फाइल करना एक समय बड़ा टेंशन का काम हुआ करता था । नौकरीपेशा और व्यापारी इसकाम के लिए आम सीए के चक्कर लगाते थे। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने अब किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत आसान काम हो गया है। केंद्र सरकार ने इसका बहुत हद तक सरलीकरण कर दिया है। एक सामान्य समझ वाला टैक्सपेयी भी अपना इनकम टैक्स दाखिल कर सकता है। अब ये काम आप अपने यूनो ऐप के जरिए भी कर सकते हैं, देखें कैसे फाइल करें फ्री में आयकर.. 

PREV
16
SBI ग्राहक फ्री में YONO ऐप से दाखिल करें इनकम टैक्स रिटर्न, CA से भरवाना चाहते है तो दें मात्र 199 रुपए

SBI के योनो ऐप की मदद से भरें आईटीआर
आयकर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस समय तक  रिटर्न नहीं फाइल करने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। अगर आप रिटर्न फाइल करने के लिए किसी सीए के दफ्तर के चक्कर नहीं काटना चाहते तो ये काम आप घर बैठे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के योनो ऐप की मदद से कर सकते हैं।  (फाइल फोटो)

26

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने कस्टमर्स को डिजिटल प्रोडक्ट्स और सर्विसेस मुहैया कराने के मामले में सबसे आगे है। इसके योनो (Yono) ऐप का ट्रांजैक्शन और बैंक से जुड़े दूसरे कामों के लिए काफी इस्तेमाल हो रहा है। वहीं अब SBI के योनो ऐप पर बिना किसी चार्ज के आप अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं। SBI ने एक ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है। (फाइल फोटो)

36

एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी 
एसबीआई ने ट्वीट में बताया है, " अपने माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान किए बिना 80D कटौती का लाभ उठाएं। बस योनो में लॉग इन करें और टैक्स2विन के साथ अपना आईटीआर मुफ्त में दाखिल करें।" आपको बता दें कि आयकर अधिनियम की धारा 80डी के तहत माता-पिता के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान किए बगैर भी आप टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं।

46

पांच दस्तावेज करना होगा अपलोड
योनो ऐप के जरिए  आईटीआर दाखिल करने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे। आईटीआर फाइल करते वक्त आपको  पैन कार्ड, आधार कार्ड, फॉर्म 16, टैक्स डिडक्शन डिटेल, इंटरेस्ट इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। टैक्स सेविंग के लिए निवेश साक्ष्य की जरूरत है। इसमें सीए की सर्विस लेना चाहें तो आपको मात्र 199 रुपये में ये सुविधा भी मिल जाएगी।  (फाइल फोटो)

56

कैसे कर सकते हैं फाइल: 
1.. SBI ग्राहक को YONO ऐप पर लॉग इन करना होगा।
2.. SBI के yono app पर शॉप एंड ऑर्डर कैटेगरी में जाएं। 
3.. इसके बाद टैक्स एंड इन्वेस्टमेंट कैटेगरी पर विजिट करना होगा। 

66

4..अब एक नया tab खुलेगा, वो Tax2Win का होगा। 
5.. यहीं पर आप मांगी गई जानकारियां देकर income tax return फाइल कर सकते हैं। (फाइल फोटो)
इस तरह आप घर बैठे बिना कोई खर्च किए अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। वहीं सीए की मदद लेना चाहे तो इस ऐप के जरिए आपको बस 199 रु की फीस देनी होगी। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories