'बनूंगी मैं तेरी दुल्हन...' देखें नीता अंबानी की होने वाली क्यूट बहू राधिका मर्चेंट की Photos

Published : Nov 09, 2020, 02:52 PM IST

बिजनेस डेस्क। नीता अंबानी (Nita Ambani) और देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अब पूरी तरह से फैमिली के बिजनेस की जिम्मेदारियां निभाने में लग गए हैं। वहीं, अंबानी फैमिली में अब उनकी शादी की चर्चा जोरों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही उनकी शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से होगी, जो उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हैं। बता दें कि बड़े भाई आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी के फंक्शन्स में अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट को बुलाया था। उस समय राधिका मर्चेंट से उनकी सगाई की अफवाह भी उड़ी थी। राधिका मर्चेंट ने ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी के आयोजन में भी भागीदारी की थी। वे अक्सर अंबानी फैमिली के साथ देखी जाती हैं। नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू को बहुत ज्यादा चाहती हैं और उनके साथ काफी टाइम स्पेंड करती हैं। राधिका मर्चेंट नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ मीडिया से भी रूबरू हो चुकी हैं। उस मौके पर उन्होंने नीता अंबानी के कहने पर खास तौर पर साड़ी पहनी थी। देखें तस्वीरें।      

PREV
110
'बनूंगी मैं तेरी दुल्हन...' देखें नीता अंबानी की होने वाली क्यूट बहू राधिका मर्चेंट की Photos

राधिका मर्चेंट वैसे तो ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आती हैं, लेकिन वेडिंग और खास पार्टियों में वे ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेसेस में भी नजर आती हैं। राधिका मर्चेंट बेहद मासूम हैं। चाहें ड्रेस कैसी भी हो, उन पर बेहद फबती है। 

210

राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली का हिस्सा बन गई हैं। वे अक्सर नीता अंबानी के साथ देखी जाती हैं। अनंत अंबानी के साथ उन्हें आउटिंग पर भी जाते देखा जाता है। 

310

फ्लोरल डिजाइन वाले इस लहंगे में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने जो हार पहन रखा है, वह भी बेशकीमती है। यह फोटोशूट आकाश अंबानी की शादी के दौरान का है, जो फ्लोरल बैकग्राउंड में किया गया है।  
 

410

फ्लोरल बैकग्राउंड में इस वेस्टर्न आउटफिट में राधिका मर्चेट बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी यह मुस्कान देखने वालों का दिल जीतने वाली है। 

510

आम तौर पर राधिका मर्चेंट बेहद सिंपल तरीके से रहती हैं। लेकिन उन्हें पार्टियों में जाना और घूमना काफी पसंद है। 

610

राधिका मर्चेंट समय मिलने पर अनंत अंबानी के साथ आउटिंग पर निकलती हैं। दोनों को मुंबई के हॉट स्पॉट्स पर अक्सर देखा जाता रहा है। 

710

अपने प्रेमी और होने वाले पति अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की यह रोमांटिक तस्वीर वायरल हो चुकी है। यह बेहद ही खूबसूरत तस्वीर है।
 

810

राधिका मर्चेंट को हॉट और ग्लैमरस अंदाज भी पसंद है। मुंबई में पब्लिक प्लेस पर अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट। 

910

नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट वैसे तो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वाहवाही उन्होंने तब बटोरी, जब वह अपनी होने वाली सास के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में मीडिया से रूबरू हुईं। यह मौका था अरमान जैन-अनिशा मल्होत्रा की रिसेप्शन पार्टी का, जिसमें नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी भी शामिल हुए थे। इस पार्टी में नीता अंबानी के कहने पर राधिका मर्चेंट ने  फेमस डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई सीक्विन साड़ी पहनी थी। साथ में अनंत अंबानी भी थे।
 

1010

राधिका मर्चेंट को अंबानी फैमिली में हर कोई बेहद चाहता है। राधिका मर्चेंट की अपनी होने वाली जेठानी श्लोका मेहता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। 
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories