बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को अपने बिजनेस के कामकाज से कम ही फुर्सत मिल पाती है, वहीं उनकी वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) भी रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालती हैं। नीता अंबानी सोशल वर्क के कामों से जुड़ी हैं। इसके अलावा, फैमिली से जुड़ी जिम्मेदारियां भी वे बखूबी संभालती हैं। नीता अंबानी देश की बड़ी सेलिब्रिटीज में शुमार हैं। इस नाते उन्हें कई तरह के फंक्शन में शामिल होना पड़ता है। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी पार्टियों और इवेंट्स में उन्हें इनवाइट किया जाता है। आईपीएल (IPL) की टीम (Mumbai Indians) की ओनर होने के नाते उनका संबंध खेल जगत की बड़ी हस्तियों से भी है। बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से भी उनके बेहद अच्छे रिलेशन हैं। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं बॉलीवुड की चंद जानी-मानी हस्तियों के साथ नीता अंबानी की तस्वीरें।
बॉलीवुड के एक इवेंट में अपने समय की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ नीता अंबानी। उस समय माधुरी दीक्षित का जलवा था। यह तस्वीर काफी पहले की है, लेकिन आज भी नीता अंबानी पहले जैसी ही नजर आती हैं। वहीं, माधुरी दीक्षित के लुक में काफी चेंज आ गया है।
213
बिग बी अमिताभ बच्चन की बहू और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय के साथ एक इवेंट में नीता अंबानी। साथ की तस्वीर में ऐश्वर्या रॉय अपनी बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं।
313
बॉलीवुड के एक इवेंट में माधुरी दीक्षित परफॉर्म कर रही हैं। साथ में नीता अंबानी भी हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड के इवेंट्स में इनवाइट किया जाता है, पर समय की कमी होने से वे ज्यादा पार्टिसिपेट नहीं कर पातीं।
413
बॉलीवुड और कॉरपोरेट वर्ल्ड का संबंध हमेशा से रहा है। बड़ी कंपनियों के एक इवेंट में माधुरी दीक्षित के साथ नीता अंबानी नजर आ रही हैं। साथ में कुछ और सेलिब्रिटीज भी नजर आ रहे हैं।
513
कॉरपोरेट कंपनियों से जुड़े एक फंक्शन में नीता अंबानी माधुरी दीक्षित और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कुछ दिग्गज हस्तियों के साथ। इसमें रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।
613
बेटे आकाश अंबानी की शादी के मौके पर बेहद ही खास लुक में नीता अंबानी शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें राजनेता और एक समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे राजीव शुक्ला भी दिखाई पड़ रहे हैं।
713
अपने घर एंटीलिया में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ नीता अंबानी। गौरी खान की उम्र नीता अंबानी से काफी कम है, लेकिन ब्यूटी और ग्लैमर में नीता अंबानी उनसे जरा भी कम नहीं नजर आ रही हैं।
813
एक इवेंट में करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नीता अंबानी। यह बेहद ही खूबसूरत तस्वीर है।
913
बॉलीवुड के एक खास इवेंट में शाहरुख खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ नीता अंबानी।
1013
जियो के इस इवेंट में नीता अंबानी के साथ करण जौहर, आमिर खान की वाइफ किरण राव और दूसरी हस्तियां दिख रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस में नीता अंबानी की खूबसूरती देखते ही बनती है।
1113
एक फंक्शन के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी के साथ नीता अंबानी।
1213
प्रियंका चोपड़ा के साथ नीता अंबानी के बड़े अच्छे रिलेशन रहे हैं। इनका अक्सर मिलना-जुलना होता है।
1313
बॉलीवुड के कपूर खानदान से भी अंबानी फैमिली के अच्छे रिलेशन रहे हैं। इस तस्वीर में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ऋषि कपूर (अब दिवंगत) और नीतू कपूर बेहद खुशनुमा अंदाज में नजर आ रहे हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News