बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी का जश्न लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं। इनकी शादी दुनिया की सबसे शानदार शादियों में से एक थी। आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी के दौरान ही यह खुलासा हुआ था कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchnat) को डेट कर रहे हैं। ये दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी ने खास तौर पर अपने बड़े भाई आकाश अंबानी की शादी में इनवाइट किया था। इसके बाद से राधिका को अंबानी फैमिली के सभी प्रोग्राम में देखा जाता है। ईशा अंबानी की शादी में भी राधिका मर्चेंट परिवार के साथ एन्जॉय और डांस करती देखी गई थीं। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) और शैला मर्चेंट (Shaila Merchant) की बेटी हैं। वीरेन मर्चेट एन्फोर्स हेल्थकेयर (Encore Healthcare) के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। इसके अलावा भी उनकी कई कंपनियां हैं। अब यह तय हो गया है कि अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से ही होगी। अंबानी फैमिली ने राधिका मर्चेंट को छोटी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। अब बस इंतजार है इस बात का कि दोनों की शादी कब होती है। देखें नीता और मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू की कुछ खास तस्वीरें।
राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स साइंस एंड इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद वे भारत आ गईं। राधिका मर्चेंट अपनी फैमिली के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।
216
राधिका मर्चेंट को सोशल वर्क बेहद पसंद है। वह एक NGO का भी संचालन करती हैं। बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद उन्हें सामाजिका कामों में भागीदारी करते देखा जा सकता है।
316
राधिका मर्चेंट अपने होने वाले पति अनंत अंबानी की तरह ही एनिमल लवर भी हैं। आवारा जानवरों की भलाई और सुरक्षा के लिए वे अपने एनजीओ के जरिए कई तरह के काम करती हैं।
416
राधिका मर्चेंट लाइम लाइट से दूर रहना चाहती हैं। लेकिन वे एक ऐसी हस्ती हैं कि जब बाहर निकलती हैं तो मीडिया वाले उनकी तस्वीरें ले ही लेते हैं।
516
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की एक खास तस्वीर। दूसरी तस्वीर में राधिका ईशा अंबानी की शादी के मौके पर डांस करती नजर आ रही हैं।
616
राधिका मर्चेंट बेहद सिंपल तरीके से रहती हैं। इस तस्वीर में वे बेहद मासूम दिख रही हैं।
716
राधिका मर्चेंट अपनी होने वाली जेठानी आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता से जरा भी कम खूबसूरत नहीं हैं। दोनों के बीच बड़े अच्छे रिलेशन हैं।
816
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की एक रोमांटिक तस्वीर। दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जाते हैं।
916
अंबानी फैमिली में हुई शादी के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट शामिल हुई थीं। उन्होंने शादी के फंक्शन में डांस भी किया था। यह तस्वीर उसी इवेंट की है।
1016
अंबानी फैमिली में शादी के मौके पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ राधिका मर्चेंट। एक तस्वीर में वे डांस करती दिख रही हैं।
1116
राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर फैशन मैगजीन 'वोग' (Vogue) के लिए ली गई थी। इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट बेहद मासूम दिख रही हैं।
1216
इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट पूरी अंबानी फैमिली के साथ दिख रही हैं। यह तस्वीर किसी फंक्शन की है। इसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी के साथ अनंत अंबानी भी दिख रहे हैं। सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
1316
अपनी होने वाली सास नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट। नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को बहुत जयादा पसंद करती हैं। हर खास मौके पर वे राधिका मर्चेंट को बुलाना नहीं भूलतीं।
1416
नीता अंबानी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को बेटी की तरह मानती हैं। यह तस्वीर उनके घर 'एंटीलिया' के स्विमिंग पूल के पास की है।
1516
रिलांयस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के एक कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं।
1616
यह तस्वीर भी किसी फंक्शन की है। इसमें राधिका मर्चेंट फ्लोरल डिजाइन वाली ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आ रही हैं।