PHOTOS: बेहद खास है श्लोका मेहता का यह 'लव स्टोरी लहंगा', इस पर जड़े हैं 50 हजार क्रिस्टल्स

बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) से श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी के अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं। बता दें कि आकाश अंबानी से शादी के बाद श्लोका मेहता एक बड़ी सेलिब्रिटी के तौर पर सामने आईं। उनकी शादी के मौके पर देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां जुटी थीं। इस शादी से जुड़े हर फंक्शन में सबकी नजरें सिर्फ श्लोका मेहता पर ही टिकी रहती थीं। ऐसा ही उनके प्री-वेडिंग संगीत में भी देखने को मिला था, जब श्लोका मेहता फेमस डिजाइनर क्रेशा बजाज (Kresha Bajaj) के डिजाइन किए गए पिंक लहंगे में नजर आईं थीं। यह पिंक लहंगा उनकी और आकाश अंबानी की लव स्टोरी से पर्सनलाइज्ड था। इस लहंगे को 50,000 क्रिस्टल सेक्विन और ग्लास बीड्स से तैयार कराया गया था। हैंडवर्क जड़ाऊ इम्ब्रॉइडरी के साथ उनके इस लहंगे की चोली से लेकर लहंगे के बॉर्डर तक पर आकाश अंबानी से पहली मुलाकात से लेकर शादी की डेट और नीता अंबानी-मुकेश अंबानी का नाम लिखा हुआ था। देखें इस लहंगे में और श्लोका मेहता की दूसरी खास तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2020 8:37 AM IST / Updated: Nov 15 2020, 02:15 PM IST

113
PHOTOS: बेहद खास है श्लोका मेहता का यह 'लव स्टोरी लहंगा', इस पर जड़े हैं 50 हजार क्रिस्टल्स

श्लोका मेहता के इस लहंगे पर उस जगह का नाम भी मेंशन किया गया था, जहां पहली बार आकाश अंबानी ने उन्हें प्रपोज किया था। इस लहंगे का नाम ही 'लव स्‍टोरी लहंगा' रख दिया गया। बता दें कि सेलिब्रिटीज में खास मौकों पर पर्सनलाइज्ड ड्रेसेस का चलन बढ़ता जा रहा है। 

213

श्लोका मेहता की इस पर्सनलाइज्ड लहंगे की कीमत का अंदाज लगा पाना आम आदमी के लिए आसान नहीं है। बताया जाता है कि यह श्लोका मेहता के इस पर्सनलाइज्ड लहंगे को तैयार करने में करीब 50 लाख रुपए की लागत आई थी। इस लहंगे में श्लोका मेहता की खूबसूरती देखते ही बनती थी। 
 

313

शादी के बाद 'लव स्टोरी' लहंगे में झूले पर बैठीं श्लोका मेहता। पति आकाश अंबानी उन्हें झूला झुला रहे हैं। इस मौके पर फूलों से बेहतरीन सजावट की गई थी। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की यह एक क्लासिक तस्वीर है। 

413

50 हजार क्रिस्टल जड़े बेशकीमती लहंगे और हीरों के नेकलेस व दूसरी जूलरी में सजीं श्लोका मेहता शादी के बाद पति आकाश अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भी अंबानी फैमिली के एल्बम की खास तस्वीरों में से एक है।

513

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी के मौके पर एंटीलिया को फूलों से सजाया गया था। इसके लिए विदेशों से खास तौर पर फूल मंगवाए गए थे। फूलों की सजावट के बीच 'लव स्‍टोरी लहंगे' में बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं श्लोका मेहता।  
 

613

श्लोका मेहता की हर ड्रेस खास तौर पर देश और विदेश के फेमस डिजाइनर तैयार करते हैं। बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने भी श्लोका मेहता के लिए कई ड्रेसेस डिजाइन की है। ये श्लोका मेहता के पसंदीदा डिजाइनर हैं। 

713

श्लोका मेहता अब एक फैशन आइकॉन बन गई हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस और सेलिब्रिटीज उनके स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करती हैं। डिजाइनर लहंगे में श्लोका मेहता अपनी ननद ईशा अंबानी के साथ। ईशा अंबानी भी फैशन और स्टाइल में अपना एक खास मुकाम रखती हैं। 

813

इस डिजाइनर लहंगे में श्लोका मेहता गजब ढा रही हैं। उनकी यह तस्वीर कमाल की है। फोटोग्राफर ने कुछ इस तरह यह तस्वीर ली है कि यह एक खूबसूरत पेन्टिंग की तरह लगती है। 

913

खास मौकों पर श्लोका मेहता साड़ी भी पहनती हैं। उनकी सास नीता अंबानी ने उनके लिए खास तौर पर कांजीपुरम सिल्क की साड़ी तैयार करवाई थी। उस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपए थी। श्लोका मेहता की यह तस्वीर फैशन मैगजीन 'वोग' (Vogue) में पब्लिश हुई थी। 

1013

खूबसूरती में श्लोका मेहता का कोई मुकाबला नहीं है। इस तस्वीर में भी वे अपने उसी लहंगे में नजर आ रही हैं, जो खास तौर पर उनके लिए तैयार करवाया गया था। इस पर उनकी लव स्टोरी दर्ज है। 

1113

शादी के बाद अपने खास लहंगे में पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता। यह तस्वीर उनकी शादी के बाद की है। अंबानी फैमिली में हर खास मौके पर फूलों की बेहद खूबसूरत सजावट की जाती है। 

1213

बता दें कि शादी और दूसरे मौकों पर सेलिब्रिटीज के बीच पर्सनलाइज्ड ड्रेसेस का चलन हाल में काफी बढ़ा है। पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी में उनके 75 फुट ट्यूल घूंघट ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग गाउन पर 32 हजार मोतियों के अलावा उसे 8 खास शब्दों से पर्सनलाइज्ड करवाया था। उसके बाद वेडिंग लहंगे को श्लोका मेहता की शादी पर पर्सनलाइज्ड करवाया गया। 

1313

श्लोका मेहता फैशन आइकॉन बन तो गई हैं, लेकिन ज्यादातर वे सिंपल ड्रेसेस और डिजाइन्स को ही पसंद करती हैं। बहुत तड़क-भड़क और गहरे रंगों वाली ड्रेस उन्हें पसंद नहीं है। खास मौकों पर ही वे हैवी जूलरी में नजर आती हैं। अक्सर वे हल्के कलर वाली ड्रेस और हल्के डायमंड नेकलेस में नजर आती हैं। इस तस्वीर में वे अपनी ननद ईशा अंबानी के साथ दिख रही हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos