बांस के हैंडिक्राफ्ट
बांस से तरह-तरह के हैंडिक्राफ्ट और जूलरी भी बनाई जा रही है। हैंडिक्राफ्ट में सजावट की चीजें, लैंपशेड, पेन रखने के लिए बॉक्स और डब्बे, पेपरवेट, दीवारों पर लगाने के लिए शो-पीस जैसी कई चीजें बनाई जा सकती हैं। इसमें डिजाइनिंग और बनाने वाले का खर्चा आता है। रॉ मटेरियल ज्यादा महंगा नहीं पड़ता। इन चीजों की कीमत बाजार में काफी मिलती है।