Published : Nov 21, 2020, 03:02 PM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 03:04 PM IST
बिजनेस डेस्क। बिजनेस की दुनिया में आज महिलाओं का भी कम दबदबा नहीं है। दुनिया में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने बड़े बिजनेस एम्पायर खड़े किए हैं। ये महिलाएं अरबों-खरब रुपए की मालकिन हैं। इसके अलावा, खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में भी इनका कोई मुकाबला नहीं है। इनमें से कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी फैमिली के कारोबार को आगे बढ़ाया और सक्ससेसफुल बिजनेस वुमन बन गईं। वहीं, कुछ महिलाओं ने अपनी खुद की मेहनत से बिजनेस की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया। इन महिलाओं में जहां कोई किसी बड़े पॉलिटिशियन की बेटी है, वहीं कुछ बड़े आंत्रप्रेन्योर्स की पत्नियां भी हैं। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने बढ़ती उम्र के बावजूद अपना काम नहीं छोड़ा और सफलता की बुलंदियों पर पहुंचीं। अभी अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को हार का सामना करना पड़ा है। डोनाल्ड ट्रम्प दिग्गज पॉलिटिशयन होने के साथ ही एक बड़े और सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनका कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है। डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवान्का ट्रम्प (Ivanka Trump) अपनी फैमिली के बिजनेस को संभालती हैं। उनका नाम दुनिया की दिग्गज बिजनेस वुमन्स में शामिल है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी सफल बिजनेस वुमन्स के बारे में, जिन्होंने सफलता की मिसाल कायम की। इन अरबपति महिलाओं की लाइफस्टाइल भी बेहद ग्लैमरस है।
डोनाल्ड ट्रम्प के पास इतनी ज्यादा संपत्ति है कि उनकी बेटी इवान्का ट्रम्प को कुछ भी करने की जरूरत नहीं थी। लेकिन वे खुद अपने दम पर एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बनीं। वे अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प के कई कारोबार को देखती हैं। इसके अलावा इवान्का वे अमेरिकी टीवी चैनलों पर भी नजर आती हैं। इवान्का ट्रम्प ने कुछ किताबें भी लिखी हैं।
212
इवान्का ट्रम्प बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने के साथ अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में प्रेसिडेंट रहने के दौरान उनके साथ राजनयिक यात्राओं पर भी जाती रही हैं। वे एक सफल आंत्रप्रेन्योर होने के साथ कुशल वक्ता भी हैं। वे सोशल वेलफेयर के कई कामों से जुड़ी हैं। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भी काम किया है।
312
पैन्सी हो (Pansy Ho) चीन के 'फादर ऑफ गैंबलिंग' कहे जाने वाले मशहूर करोड़पति स्टैनली हो (Stanley Ho) की बेटी हैं। पैन्सी हो अपनी फैमिली के 17 बच्चों में सबसे अमीर हैं। इतना ही नहीं, एक बिजनेस वुमन के तौर पर अब वे अपने पिता से भी अमीर हो गई हैं।
412
कैरी (Carrie) अमेरिका की एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। वे एंटरटेनमेंट बिजनेस से जुड़ी हैं। साल 2006 में पति के मौत की बाद उन्होंने बहुत मेहनत कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया। अब वे अपने बेटे के साथ यह बिजनेस संभालती हैं। इसके साथ ही, वे चैरिटी में भी काफी काम करती हैं।
512
मार्गरिटा (Margarita) फ्रांस की बेहद अमीर कारोबारी महिला हैं। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने उनके बिजनेस को तो बढ़ाया ही, एक बिजनेस ग्रुप की चेयरपर्सन और एक फुटबॉल टीम की मालकिन भी बन गईं। मार्गरिटा बेहद सक्सेसफुल बिजनेस वुमन होने के साथ काफी ग्लैमरस भी हैं।
612
चार्लोट (Charlotte) मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस ग्रेस केली (Grace Kelly) की ग्रैंड डॉटर हैं। ये अपनी दादी की तरह ही बहुत खूबसूरत हैं। एक जर्नलिस्ट होने के साथ वे एंटरटेनमेंट के बिजनेस से जुड़ी हैं। अपने बिजनेस को उन्होंने काफी आगे बढ़ाया है। उन्हें घुड़सवारी करना भी काफी पसंद है।
712
क्रिस्टी (Christy) वॉलमार्ट (Walmart) के फाउंडर सैम वॉल्टन (Sam walton) की डॉटर इन-लॉ हैं। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। एक समय में क्रिस्टी दुनिया की सबसे अमीर महिला थीं। आज भी उनके पास बेशुमार दौलत है। वे वॉलमार्ट के बिजनेस से जुड़ी रही हैं और कंपनी में कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। उनकी लाइफस्टाइल बहुत ही बिंदास और ग्लैमरस रही है। क्रिस्टी चैरिटी के कामों से आज भी जुड़ी हैं।
812
आइरिस (Iris) को भी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अपने पति से मिला है। वे चिली की सबसे अमीर महिला हैं। आइरिस की कई कंपनियां हैं। आज उनकी उम्र 74 की साल की हो गई है। लेकिन इस उम्र में भी वे खुद अपने बिजनेस को संभालती हैं।
912
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में एक एप्पल (Apple) के फाउंडर और सीईओ स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की वाइफ लॉरीन (Laurene) अपने पति की तरह ही लाइमलाइट में रहती हैं। पति की मौत के बाद भी वे बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। लॉरीन के पास बेशुमार दौलत है। एप्पल (Apple) में उनके काफी शेयर्स हैं। लॉरीन बिजनेस के साथ ही चैरिटी इवेंट्स में भी हिस्सा लेती हैं।
1012
सुसाने (Sussanne) ब्रिटेन की एक बड़ी फार्मसूटिकल कंपनी की हेड हैं। इसके साथ ही, उनके और उनके भाई के पास बीएमडब्ल्यू (BMW) कंपनी में काफी शेयर्स हैं। वे दुनिया की रिच महिलाओं में शुमार हैं। वे अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।
1112
एलिस वॉल्टन (Alice Walton) वॉलमार्ट (Walmart) के फाउंडर सैम वॉल्टन (Sam Walton) की बेटी हैं। वे वॉलमार्ट कंपनी से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। एलिस वॉल्टन को आर्ट से बहुत ज्यादा लगाव है। उनका पर्सनल आर्ट कलेक्शन बेहद महंगा है। एलिस वॉल्टन भी दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार हैं।
1212
94 साल की हो चुकीं लिलियान्स (Liliance) का नाम दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। है। वे मशहूर ब्रांड L'Oreal के प्रमुख शेयरहोल्डर्स में से एक हैं। इस उम्र में भी वे काफी मेहनत करती हैं। वे खुद को भी फिट और मेंटेन रखती हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News