PM Kisan Samman Nidhi योजना में गलत तरीके से पैसा लेने वालों पर गिरेगी गाज, शुरू होने जा रहा है वेरिफिकेशन

Published : Jul 07, 2020, 03:04 PM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 03:12 PM IST

बिजनेस डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को मदद देने वाली केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है। इसमें लाभार्थी किसानों के खाते में सीधा पैसा जाता है। सरकार को ऐसी जानकारी मिली है कि इस स्कीम के तहत कुछ लोग गलत तरीके से पैसा ले रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अपनाने जा रही है। सरकार का मकसद है कि पैसे जरूरतमंद और सही लोगों तक ही पहुंचे।  

PREV
16
PM Kisan Samman Nidhi योजना में  गलत तरीके से पैसा लेने वालों पर गिरेगी गाज, शुरू होने जा रहा है वेरिफिकेशन

5 फीसदी किसानों का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन
मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। गलत लोगों के हाथों में पैसा नहीं जा सके और सही लाभार्थियों का पता लगाया जा सके, इसके लिए सरकार 5 फीसदी किसानों का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने जा रही है। 
 

26

जिला कलेक्टर की देख-रेख में होगा वेरिफिकेशन
कृषि मंत्रालय के अनुसार यह वेरिफिकेशन जिला कलेक्टर की देख-रेख में होगा। इसमें बाकायदा लाभार्थी किसानों के डाक्युमेंट्स की जांच मौके पर जा कर की जाएगी। इससे पता चल सकेगा कि फर्जी तरीके से पैसा तो नहीं लिया जा रहा है। इसलिए जो लोग गलत जानकारी देकर इस योजना में पैसा ले रहे हैं, उन्हें सावधान हो जाने की जरूरत है।

36

पैसे लिए जाएंगे वापस
इस वेरिफिकेशन के बाद गलत खातों में गए पैसे वापस ले लिए जाएंगे। पहले भी गलत खातों से पैसे वापस लिए जा चुके हैं। दिसंबर, 2019 तक मोदी सरकार ने 8 राज्यों के कुल 1,19,743 लाभार्थियों के खाते से पैसे वापस लिए हैं, जिनके नाम और उनके द्वारा दिए गए डॉक्युमेंट्स मेल नहीं खा रहे थे। अब गलत खातों में पैसे नहीं जा सकें, इसके लिए ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 
 

46

कैसे किया जाएगा वेरिफिकेशन
केंद्र सरकार ने अब किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के डाटा का आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अगर दस्तावेजों और दी गई जानकारी में  किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिलेगी तो संबंधित राज्यों को उन लाभार्थियों की जानकारी में सुधार या बदलाव करना होगा। 

56

कैसे लिया जाता है पैसा वापस
कृषि मंत्रालय ने कहा है कि जैसे ही जानकारी मिलेगी कि जो किसान योजना का लाभ लेने की शर्तों को पूरा नहीं करते और जिनके दस्तावेज गलत हैं, उनके खाते में भेजा गया पैसा डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट के जरिए ही वापस ले लिया जाएगा। 
 

66

क्या कहना है योजना के सीईओ का
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सीईओ विवेक अग्रवाल का कहना है कि यह योजना बहुत बड़ी है, इसलिए इसमें थोड़ी गड़बड़ी की संभावना है। इसे देखते हुए ही फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रॉसेस शुरू की जा रही है। गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे लोगों से वापस लिए गए पैसों को राज्य सरकारें bharatkosh.gov.in में जमा कराएंगी और अगली किस्त से ऐसे लोगों का नाम हटा दिया जाएगा। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories