Published : Sep 07, 2022, 06:01 PM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 01:06 PM IST
World Top 10 Billionaire: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो इनके पास अकूत दौलत है। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर आदमी टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं। वहीं दूसरे नंबर पर फ्रेंच बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोई विदेशी नहीं बल्कि भारत के गौतम अडानी हैं। गौतम अडानी की प्रॉपर्टी काफी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में वो इस लिस्ट में सेकेंड पोजिशन पर पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों के बारे में।
एलन मस्क आज के समय में दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 253.4 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क टेस्ला के मालिक हैं, जो इलेक्ट्रिक कार बनाती है। इसके अलावा इनकी दूसरी कंपनी स्पेस एक्स है, जो कि अंतरिक्ष में लोगों को भेजने के साथ ही स्पेस यात्रा को और आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
210
फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट फिलहाल अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। ये एक फ्रेंच इन्वेस्टर होने के साथ ही LMVH के चेयरमैन और सीईओ भी हैं। फिलहाल इनकी कुल सम्पति 154.4 बिलियन डॉलर है। LMVH एक लक्ज़री ब्रांड कंपनी है जो कि बहुत सारे महंगे प्रोडक्ट्स जैसे घड़ी, कपड़े, जूलरी और परफ्यूम आदि बनाती है।
310
भारत के मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में फिलहाल तीसरे नंबर पर काबिज हैं। फिलहाल उनकी संपत्ति 149.3 बिलियन डॉलर है। वे अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पावर, माइनिंग, रिन्यूवेबल एनर्जी, एयरपोर्ट ऑपरेशन, ऑयल एंड गैस, फूड प्रोसेसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है।
410
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस फिलहाल दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं। इनकी कुल संपत्ति 136.7 बिलियन डॉलर है। इन्होंने एमेजॉन की स्थापना 1994 में की थी। शुरुआत में इनकी कंपनी सिर्फ किताबें बेचा करती थी, लेकिन आज ये कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बन चुकी है।
510
कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर फील्ड की जानी-मानी कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन के मालिक लैरी एलिसन फिलहाल इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। इनकी कुल सम्पति 106.7 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा ये अमेरिका के 41वें सबसे बड़े आइलैंड के मालिक भी हैं। एलिसन ने चार शादियां कीं लेकिन सभी पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है।
610
बिल गेट्स अमीरों की लिस्ट में अभी छठे नंबर पर हैं। फिलहाल इनकी कुल सम्पति 106 बिलियन डॉलर है। कुछ साल पहले तक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। इनकी इनकम का मुख्य जरिया माइक्रोसॉफ्ट है। ये इस कंपनी के फाउंडर हैं। इसके अलावा बिल गेट्स ने रिटेल, साइंस, एनर्जी, इंजीनियरिंग जैसी फील्ड में भी इन्वेस्टमेंट किया है।
710
बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वारेन बफे इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 96.4 बिलियन डॉलर है। वॉरेन बफे का नाम दुनिया के सबसे कामयाब इन्वेस्टर में शुमार है। उन्होंने कहा है कि हर व्यक्ति को पैसे के कम से कम 2 स्रोत विकसित करने चाहिए। इसका फायदा यह है कि अगर किसी वजह से आपकी आमदनी का एक स्रोत प्रभावित होता है, तो आपको दूसरे स्रोत से आमदनी होती रहेगी।
810
कभी भारत के सबसे अमीर शख्स रहे मुकेश अंबानी फिलहाल दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति 94.4 बिलियन डॉलर है। हालांकि, वो इस वक्त गौतम अडानी से काफी पीछे हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी कंपनी एक्सपलोरेशन एंड प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग, न्यू एनर्जी, टेक्सटाइल्स, पेट्रोकेमिकल्स, पॉलिस्टर, एरोमेटिक्स, रिटेल और कम्युनिकेशन के फील्ड में काम कर रही हैं।
910
दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर सर्च इंजन गूगल के संस्थापक लैरी पेज फिलहाल इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। इस समय इनकी कुल संपत्ति 91.9 बिलियन डॉलर है। बता दें कि गूगल ने 2006 में अरबों डॉलर की डील कर यूट्यूब को खरीद था। इसके अलावा भी गूगल के अन्य कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स हैं, जिससे इनकी कमाई होती है।
1010
सर्गेई ब्रिन भी गूगल के को-फाउंडर हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। फिलहाल इनकी कुल सम्पति 88.1 अरब डॉलर है। सर्गेई ब्रिन ने लैरी पेज के साथ मिलकर गूगल को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनाया है। गूगल पिछले कई सालों से दुनिया के टॉप सर्च इंजन में शामिल है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News