जरूरी नहीं कि IAS नहीं बन पाए, तो फ्यूचर खराब हो गया, इनसे सीखिए कैसे बदल दी अपनी जिंदगी

Published : Feb 10, 2021, 09:48 AM IST

जिंदगी में लगातार संघर्ष चलते रहते हैं। हम लोग बहुत-सारे सपने देखते हैं। इनमें से कुछ पूरे होते हैं और कुछ नहीं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि एक सपना टूट गया, तो हम हर मोर्चे पर फेल हो जाएंगे। अगर करियर या रोजगार की बात की जाए, तो गिनती के लोगों के ही सपने 100 प्रतिशत पूरे होते हैं। बाकी लोग अपनी मेहनत और समझ से दूसरा रास्ता खोज लेते हैं। ऐसे ही किसान हैं मनोज आर्य। ये यूपी के बागपत जिले से करीब 15 किमी दूर ढिकाना गांव में रहते हैं। ये कभी आईएएस बनना चाहते थे। दिल्ली में रहकर तैयारी भी की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आंदोलन भी किए। आरटीआई कार्यकर्ता भी रहे। अब ये विशुद्ध किसान बन गए हैं। अपने खेतों में गन्ना उगाते हैं और उसका गुड़ बनाते हैं। ये ऑर्गेनिक तरीके से गुड़ बनाते हैं। लिहाजा इनके गुड़ की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ये अपने इलाके के रोल मॉडल हैं। दूसरे किसान इनसे गुड़ बनाने का तरीका सीखने आते हैं। अब ये सिर्फ गुड़ से हर साल करीब 6 लाख रुपए कमा लेते हैं।  

PREV
15
जरूरी नहीं कि IAS नहीं बन पाए, तो फ्यूचर खराब हो गया, इनसे सीखिए कैसे बदल दी अपनी जिंदगी

मनोज बताते हैं कि उनका सपना था कि वे आईएएस बनें। 1994-95 में पढ़ाई पूरी करने के बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। वहां कई साल तैयारी की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद मनोज को सामाजिक कामों में दिलचस्पी जागी। वे आरटीआई कार्यकर्ता बन गए। 2006 में अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़ गए। मनोज कहते हैं कि जिंदगी में सबकुछ करने के बाद अब वे सिर्फ किसानी करके खुश हैं।
 

25

मनोज पुरानी यादें ताजा करते हैं वे अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे। जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ, तो उसके साथ भी रहे। आप में कई पदों पर रहने के बावजूद उनका राजनीति में मन नहीं लगता था। आखिरकार 2016 में उन्होंने राजनीति को गुडबॉय कह दिया। तब यह नहीं मालूम था कि आगे क्या करना है।

35

मनोज बताते हैं कि उनके पिता प्रिंसिपल से रिटायर्ड हुए। एक भाई दिल्ली में लेक्चरर है। दूसरा भाई बागपत के बड़ौत में एक स्कूल में प्रिंसिपल। यानी सब एजुकेशन विभाग में। किसी का खेती-किसानी से कोई मतलब नहीं था। शुरुआत में उनकी खुद भी खेती-किसानी में कोई रुचि नहीं थी। लेकिन एक दिन किसी दोस्त ने उन्हें किसानों के वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ दिया। यही से खेती-किसानी में रुचि पैदा हो गई।

45

मनोज कहते हैं कि जिंदगी कब नये रास्ते पर चल पड़े, कोई नहीं जानता। वाट्सऐप ग्रुप पर खेती-किसानी से संबंधित वीडियो और नई-नई जानकारियां आती थीं। इन्हें देख-देखकर उन्हें खेती-किसानी में दिलचस्पी बढ़ती गई। फिर मनोज ने खेती-किसानी के तरीके सीखे। यह और बात है कि शुरुआत में जब मनोज ने गन्ना उगाया, तो काफी परेशानी हुई। चीनी मिलों के चक्कर काटने पड़े, लेकिन बाद में सही रास्ता मिल गया।

55

मनोज ने गन्ने से गुड़ बनाकर बेचने का प्लान बनाया। उन्होंने ऑर्गेनिक गुड़ बनाना शुरू किया। यह 80 रुपए प्रति किलो बिकता है। मनोज ने महज 10 हजार रुपए में गुड़ बनाने का सेटअप तैयार किया है। मनोज आज यूपी के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तराखंड सहित 6-7 राज्यों में गुड़ भेजते हैं। आज मनोज सालभर में आराम से करीब 6 लाख रुपए सिर्फ गुड़ से कमा लेते हैं।
 

Recommended Stories