पिता मजदूर, बेटी ने Youtube में वीडियो देखकर की तैयारी, ऐसे क्रैक किया GATE का कठिन एग्जाम

करियर डेस्क. जिन लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं वो कभी हार नहीं मानते हैं। परिस्थिति कैसी भी हो वो उन्हें अपने अनुसार बना देते हैं। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली एक लड़की ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। रीवा जिले की रामकली कुशवाहा (ramkali kushwaha ) ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) को पास किया है। एग्जाम पास करना उनकी उपलब्धि है लेकिन जिन स्थितियों में उन्होंने पढ़ाई की और इस एग्जाम को पास किया वो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है औऱ पिता घर चलाने के लिए मजदूरी करते हैं। रामकली चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी संघर्ष की कहानी सुनकर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm Shivraj Singh Chouhan) ने भी तारीफ की है। आइए जानते हैं रामकली ने कैसे हासिल की सफलता।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 4:50 AM IST

15
पिता मजदूर, बेटी ने Youtube में वीडियो देखकर की तैयारी, ऐसे क्रैक किया GATE का कठिन एग्जाम

30 किमी रोज करती थीं अप- डाउन
रामकली पढ़ने में शुरू से ही होशियार थीं। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने अपने गांव के आस-पास के कई स्कूलों में की। 12वीं पास होने के बाद उनके एक टीचर ने उन्हें बीटेक करने की सलाह दी। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने कृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। उनका कॉलेज गांव से करीब 30 किमी दूर था। वो रोज अप-डाउन करती थीं। दौ साल की पढ़ाई के बाद कोरोना संकट के कारण उन्होंने ऑनलाइन घर में रहकर पढ़ाई की। 

25

यूट्यूब से की गेट की तैयारी
रामकली जब अपनी पढ़ाई से फ्री होती थीं तो घर में ही रहकर वो गेट एग्जाम के लिए तैयारी करती थीं। लॉकडाउन के कारण पिता को काम नहीं मिल रहा था इसके बाद भी उनेक पिता ने हार नहीं मानी। उन्होंने बेटी को लैपटॉप दिलाया औऱ बेटी ने भी पिता की मजबूरियों को देखते हुए तैयारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो घर में घरकर घर यूट्यूब से दो साल तक गेट के एग्जाम की तैयारी की। 

35

गांव वालों ने दी बधाई
रामकली के मेहनत तब साकार हुई जब 17 मार्च को गेट के रिजल् घोषित किया गया। सिविल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया में उन्होंने 3290 रैंक हासिल की। वहीं,एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग में देशभर में उनकी 435वीं रैंक आई। जब रामकली ने गेट का एग्जाम क्वालिफाई किया तो पूरे गांव के लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच गए। 
 

45

9 से 10 घंटे करती थी पढ़ाई
रामकली ने बताया कि वो करीब हर रोज 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका सपना है कि वो IIT मुंबई से एमटेक करें। वो पीएचडी कर एजुकेशन के फील्ड में आगे बढ़ना चाहती हैं। रामकली कहती हैं कि अगर इंसान ठान ले तो वो अपने सपनों को पूरा कर सकता है। 

55

सीएम ने भी तारीफ 
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर रामकली को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- रीवा के श्रमिक पिता की होनहार बेटी रामकली कुशवाहा ने  गेट 2022 (GATE2022) में सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ विंध्य को भी गौरवान्वित किया है। ऐसी बेटियां ही नया इतिहास रचती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर रामकली से बात भी की थी।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos