भगवान राम ने कहां मनाई पहली दिवाली, हथिनी का गर्भकाल कितने दिनों का? IAS Interview के दिमाग हिलाने वाले सवाल

करियर डेस्क  : IAS अफसर बनने यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करनी पड़ती है। प्री-मेंस एग्जाम के बाद सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू (UPSC Interview) में शामिल होना पड़ता है। इंटरव्यू बेहद ही कठिन और पेचीदा होता है। क्योंकि इसमें पूछा जाने वाला सवाल दिमाग में बवाल मचाने वाला होता है। कई बार तो ये एकदम सिंपल होते हुए भी मुश्किल कड़ी कर देते हैं। इन सवालों का मकसद वैसे तो एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट करना होता है लेकिन कई बार पूछा गया ट्रिकी सवाल इतना खतरनाक होता है कि दिमाग हिल जाता है. आइए जानते हैं देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ऐसे ही पांच दिमाग हिलाने वाले सवाल..
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2022 11:04 AM IST

15
भगवान राम ने कहां मनाई पहली दिवाली, हथिनी का गर्भकाल कितने दिनों का? IAS Interview के दिमाग हिलाने वाले सवाल

सवाल- आपने कई फल देखे होंगे, खाए भी होंगे लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि एक  ऐसा भी फल है, जिसमें कभी कीड़े ही नहीं लगते?
जवाब- दिमाग चलाइए, थोड़ा सा सोचेंगे तो जवाब खुद ब खुद मिल जाएगा। आप आए दिन इस फल को खाते हैं। नहीं आ रहा दिमाग में कुछ भी। इस सवाल का जवाब है- केला, यह एक ऐसा फल है, जिसमें कीड़े नहीं लगते हैं।

25

सवाल- जनरल नॉलेज का यह सवाल भी कठिन है, बताइए कि दुनिया में एक ऐसी भी झील है, जहां का पानी 12 साल मीठा रहता है और 12 साल खारा?
जवाब- इस झील का नाम उरोतसो झील है। यहां के पानी का स्वाद बदलता रहता है। पानी 12 साल तक मीठा रहता है औऱ फिर 12 साल तक खारा हो जाता है।
 

35

सवाल- अच्छा ये बताइए, एक आदमी है, वह अपने हर जन्मदिन पर एक गुल्लक में एक रुपए का सिक्का डालता था। अब उसकी उम्र 60 साल है। जब उसने गुल्लक फोड़ा तो उसमें से सिर्फ 15 सिक्के ही निकले, ऐसा कैसे हो सकता है?
जवाब- बताइए, आप सोच रहे होंगे कि वह अपने पैसे निकाल लेता होगा लेकिन जवाब यह नहीं  है क्योंकि इसका जवाब है कि उस आदमी का जन्मदिन 29 फरवरी को पड़ता है। इसलिए 60 साल की उम्र तक सिर्फ 15 सिक्के ही जमा हुए।

45

सवाल- अच्छा ये बताइए राम के वनवास के बाद अयोध्या पहुंचने की खुशी में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। क्या आप बता सकते हैं कि भगवान राम ने अपनी पहली दिवाली कहां मनाई थी?
जवाब- दिमाग चलता है तो झटपट इस सवाल का जवाब दीजिए। चकरा गया नाम माथा। इसका जवाब तो सवाल में ही है। भगवान राम जब अयोध्या पहुंचे थे, तब से यह त्योहार मनाया जाता है। तो भगवान राम ने अपनी पहली दिवाली अयोध्या में ही मनाई थी।

55

सवाल- क्या आप बता सकते हैं कि एक हथिनी अगर गर्भवती है तो वह कितने दिन बाद बच्चे को जन्म देगी?
जवाब- हाथी का बच्चा करीब 665 दिनों में पैदा होता है। यानी हथिनी इतने ही दिनों तक गर्भवती रहती है। इसके बाद वह बच्चे को जन्म देती है।

इसे भी पढ़ें
IAS इंटरव्यू के ट्रिकी सवालः ऐसा जीव, जिसका सिर काट भी दें तो वह कई दिनों तक जिंदा रह सकता है?

शराब की तरह होता है इस जानवर का दूध, पीते ही छा सकता है नशा! UPSC इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे भी सवाल

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos