नर-मादा दोनों पिलाते हैं अपने बच्चे को दूध, बताओ ऐसा कौन सा जीव? UPSC Interview के ट्रिकी सवाल

करियर डेस्क : यूपीएससी (UPSC) की तरफ से आयोजित सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Services Exam) जितना कठिन होता है, उसका  इंटरव्यू उससे भी ज्यादा कठिन होता है। IAS-IPS ऑफिसर बनने के लिए इस इंटरव्यू को क्रैक करना पड़ता है। प्री-मेंस एग्जाम में सफल होने के बाद इंटरव्यू में शामिल होना होता है। इसमें ऐसे-ऐसे ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिससे दिमाग पूरी तरह हिल जाता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि सवाल बेहद सरल होता है और कैंडिडेट के पास उसका जवाब भी होता है लेकिन वह इस तरह से पूछा जाता है कि कैंडिडेट उलझ जाता है। आइए जानते हैं देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी इंटरव्यू (UPSC Interview) में पूछे जाने वाले ऐसे ही सवाल..

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2022 10:27 AM IST / Updated: Oct 03 2022, 05:14 PM IST

15
नर-मादा दोनों पिलाते हैं अपने बच्चे को दूध, बताओ ऐसा कौन सा जीव? UPSC Interview के ट्रिकी सवाल

सवाल-  बिल्ली का टॉयलेट क्यों चमकता है बताइए?
जवाब- आप इस सवाल का जवाब आसानी से दे सकते हैं, बस थोड़ा सा दिमाग चलाने की जरूरत है। बिल्ली के टॉयलेट में फास्फोरस नाम का केमिकल पाया जाता है। फॉस्फोरस अंधेरे में चमकता है। इसी वजह से बिल्ली का टॉयलेट चमकता है।

25

सवाल- दुनिया में एक ऐसा भी जीव है, जिसका शरीर बुलेट प्रूफ होता है, आप बता सकते हैं क्या?
जवाब- इसका जवाब थोड़ा कठिन है लेकिन अगर आप जनरल नॉलेज की जानकारी रखते हैं तो जवाब आसानी से दे सकते हैं। दक्षिण अमेरिका में एक जीव पाया जाता है। जिसका नाम है आर्मडिलो.. इस जीव की बॉडी पूरी तरह बुलेट प्रूफ होती है।

35

सवाल- हाथी का सूंड तो देखा ही होगा आपने, अच्छा ये बताइए कि हाथी के सूंड में कितनी हड्डियां पाई जाती हैं?
जवाब- हाथी का लंबा सा सूंड दिखने में जितना बड़ा होता है, उतना मजबूत भी होता है। हाथी के सूंड में 40,000 मांसपेशियां होती हैं लेकिन हड्डी एक भी नहीं होती।
 

45

सवाल- ये बताइए, एक ऐसा भी जीव होता है, जिसमें नर और मादा दोनों ही अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं?
जवाब-  कबूतर एक ऐसा जीव है, जो अपने बच्‍चों के लिए बहुत ही कम मात्रा में दूध का निर्माण करता है। इसमें नर और मादा दोनों अपने गले के निचले हिस्‍से में दूध का निर्माण करते हैं। बच्‍चे के जन्‍म पर नर-मादा अपने बच्चे को दूध पिलाते हैं।

55

सवाल- अच्छा ये बताइए कि दुनिया में हर जीव जीभ से किसी भी चीज का स्वाद लेता है लेकिन एक जीव ऐसा भी है जो जीभ से नहीं पैरों से स्वाद लेता है, कौन सा?
जवाब- आप नजर घुमाइए, बचपन में जाइए जवाब आपके आसपास ही है। नहीं पता, चलिए हम बता देते हैं। रंग-बिरंगी तितली ऐसी जीव है, जो जीभ से नहीं अपने पैरों से स्वाद लेती है। 

इसे भी पढ़ें
IAS इंटरव्यू के ट्रिकी सवालः ऐसा जीव, जिसका सिर काट भी दें तो वह कई दिनों तक जिंदा रह सकता है?

शराब की तरह होता है इस जानवर का दूध, पीते ही छा सकता है नशा! UPSC इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे भी सवाल

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos