नौसेना में अधिकारी बन करें देशसेवा, हाईप्रोफाइल जॉब की योग्यता 12वीं पास और सैलरी मिलेगी शानदार

Published : Dec 04, 2020, 03:48 PM ISTUpdated : Dec 04, 2020, 04:03 PM IST

करियर डेस्क.  Indian Navy Day 2020: भारत में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Indian Navy day) मनाया जाता है। नौसेना दिवस वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। नौसेना दिवस के मौके पर हम कैंडिडेट्स को इंडियन नेवी में करियर और देश सेवा की राह बता रहे हैं। यहां हम छात्रों को इंडियन नेवी में भर्ती, उंचे पद, यौग्यता से लेकर सैलरी तक की जानकारी दे रहे हैं- 

PREV
19
नौसेना में अधिकारी बन करें देशसेवा, हाईप्रोफाइल जॉब की योग्यता 12वीं पास और सैलरी मिलेगी शानदार

भारतीय सामुद्रिक सीमाओं के साथ-साथ सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करने वाली भारतीय नौसेना (Indian Navy) हमारी सेना का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। नेवी का हिस्सा बनने के लिए नौजवानों को कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। 

29

भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना कई युवाओं की चाहत होती है। इंडियन नेवी ऑफिसर होना काफी मुश्किल का काम है। तो क्या आप जानते हैं कि भारतीय नौसेना से कैसे जुड़ सकते हैं? अधिकारियों को कितनी सैलरी मिलती है? 

39

अफसरों की भर्ती के लिए संबंधी विज्ञापन रोजगार समाचार और प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों/दैनिक पत्रों में प्रकाशित किया जाता है। एनडीए/एनए कैडेट भर्ती और सीडीएसई (स्नातक) भर्ती के लिए चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा से होता है। इसमें उत्तीर्ण होने के बाद सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार लिया जाता है।

49

यूनियर सर्विस पब्लिक कमीशन (यूपीएससी) द्वारा प्रवेश -

 

कंबाइड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDSE)
नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA)
नेवल एकेडमी (NA)
एनसीसी (NCC)

 

प्रवेश के लिए योग्यता-

 

12वीं पास (जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं)
स्नातक स्तर पर

59

भारतीय नौसेना के लिए अनेक पदों पर होने वाली परीक्षाएं-

 

1. पायलट (MR) - पुरुषों और महिलाओं के लिए
2. पायलट (NMR) - केवल पुरुषों के लिए
3. ऑब्जर्वर- पुरुषों और महिलाओं के लिए
4. एयर ट्रैफिक कॉन्ट्रो (ATC) - पुरुषों और महिलाओं के लिए
5. जनरल सेवा - कार्यकारी (GS / X) /
6. हाइड्रो- केवल पुरुषों के लिए 
7. सामान्य सेवा (तकनीकी - इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग)
8. नौसेना आर्किटेक- पुरुषों और महिलाओं के लिए
9. सूचना प्रौद्योगिकी - केवल पुरुषों के लिए
10. लॉजिस्टिक्स- पुरुषों और महिलाओं के लिए
11. शिक्षा- पुरुषों और महिलाओं के लिए
12. नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट कैडर (NAIC) - पुरुषों और महिलाओं के लिए

69

विश्वविद्यालय एंट्री स्कीम: स्थायी आयोग-

1. SSC - पायलट (MR) - पुरुषों और महिलाओं के लिए
2. SSC - पायलट (NMR) - केवल पुरुषों के लिए
3. SSC - ऑब्जर्वर - पुरुषों और महिलाओं के लिए
4. SSC - एयर ट्रैफिक कॉन्ट्रो (ATC) - पुरुषों और महिलाओं के लिए
5. पीसी / एसएससी - सामान्य सेवा - कार्यकारी (जीएस / एक्स) /
6. एसएससी - सामान्य सेवा (तकनीकी - इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग)
7. एसएससी - नौसेना आर्किटेक - पुरुषों और महिलाओं के लिए
8. SSC - सूचना प्रौद्योगिकी - केवल पुरुषों के लिए
9. SSC - लॉथिस्टिक - पुरुषों और महिलाओं के लिए
10. SSC - शिक्षा - पुरुषों और महिलाओं के लिए
11. नौसेना अर्मामेंट इंस्पेक्टरेट कैडर (NAIC) - पुरुषों और महिलाओं के लिए 

79

कितनी मिलती है सैलरी

 

पद का नाम                                  सैलरी              

 

1. सब लेफ्टिनेंट                            56100-177500    
2. लेफ्टिनेंट                                 61300-193900    
3. लेफ्टिनेंट कमांडर                       69400-207200   
4. कमांडर                                   121200-212400    
5. कैप्टन                                    130600-215900   
6. कोमोडोर                                 139600-217600    
7. रियर एडमिरल                          144200-218200    
8. वाइस एडमिरल                                182200-224100   
9. वाइस एडमिरल और समकक्ष              205400-224400   
10. डीजीपीएफएमएस                               225000   
11. वीसीएनएस/ कमांडर-इन-चीफ / समकक्ष      225000    
12. नौसेनाध्यक्ष/ समकक्ष                                225000

89

कब होती हैं परीक्षाएं

 

परीक्षा का नाम                        यूपीएससी नोटिस         परीक्षा     

एनडीए और एनए परीक्षा (I)        दिसंबर/जनवरी        अप्रैल
एनडीए और एनए परीक्षा (II)        जून/जुलाई            अक्तूबर/ नवंबर

99

कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDSE)-

 

परीक्षा का नाम                      यूपीएससी नोटिस         परीक्षा     

 

सीडीएस परीक्षा (I)                   नवंबर                    फरवरी/मार्च
सीडीएस परीक्षा (II)                  जुलाई                   अक्तूबर/नवंबर

 

अगर आप भी नौसेना में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://indiannavy.nic.in पर जाकर वैकेंस से जुड़ी जानकारी जुटा सकते हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories