Published : Jan 17, 2021, 11:40 AM ISTUpdated : Jan 17, 2021, 12:03 PM IST
करियर डेस्क. IAS Interview Questions: दोस्तों, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) काफी चर्चा में रहती है। वजह है कि इसके इंटरव्यू में बहुत ही मुश्किल सवाल पूछे जाते हैं। IAS अफसर बनने के लिए लिखित परीक्षाएं पास करने के बाद इंटरव्यू को पार करना बेहद जरूरी होता है। पर्सनैलिटी टेस्ट में आपसे कुछ भी पूछा जा सकता है ताकि आपकी सोच, तर्कशक्ति और मिजाज को परखा जा सके। यूपीसएसी इंटरव्यू में काफी कठिन सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन कई सवाल ऐसे भी होते हैं जो ‘जरा हटके’ होते हैं। यह सवाल भले ही ‘जरा हटके’ लगें लेकिन उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन इन्हीं सवालों के आधार पर होता है। इन सवालों को सुनकर अच्छे-अच्छों का भी सिर घूम सकता है। कई सवाल सिचुएशन बेस्ड भी होते हैं, जिनसे आपकी रीजनिंग क्षमताओं या फिर हाजिर जवाब होने का भी पता लगाया जाता है। आपका असेस्मेंट इन्हीं सवालों के आधार पर किया जाता है। आप कितनी जल्दी और कितना स्मार्ट जवाब देते हैं, चयन उसी आधार पर होगा।
सवाल. चाय पीने के बाद ऊपर से पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
जवाब: चाय पीने के बाद पानी पीने से पाचन खराब हो जाता है। दूसरा दांत में पायरिया रोग की संभावना हो जाती है। गर्म चाय के ऊपर ठंडा पानी पीना हानिकारक है इससे पेट खराब हो सकता है।
212
सवाल. राजेश अपने आगे बैठी हुई महिला को बताता है कि, वह मेरी पत्नी के पति की मां की बेटी है, उस महिला का राजेश से क्या संबंध है?
जवाब. बहन
312
सवाल. एक औरत की तरफ इशारा करते हुए राम ने कहा- वह मेरी माता के पति की माता की पुत्री है? राम का औरत से क्या संबंध है?
जवाब: बुआ।
412
सवाल. आप किसकी मां के बाप के बेटे हो?
जवाब. भांजा/भांजी इस जवाब ये हुआ कि आप अपने भांजे या भांजी की मां के बाप यानि आपके भी पिता के बेटे हुए।
512
सवाल. एक शख्स को देख सुमित ने अनिल से कहा- वो मेरे दादा जी के पोते के पिता के पिता दामाद हैं?
जवाब: फूफा
612
सवाल. एक वकील और उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया और उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। Operation थिएटर में डॉक्टर ने लड़के को देख कहा ये तो मेरा बेटा है?
जवाब: इस सवाल को सुन कैंडिडेट परेशान होगा सोचेगा लेकिन सही सोचने की क्षमता रखने वाला और शॉर्प माइंड वाला कैंडिडेट तुरंत समझ लेगा कि इसका जवाब क्या हो सकता है। दरअसल वो डॉक्टर लड़के की मां थी।
712
सवाल. औरत का वो कौन सा रूप है जो उसका पति कभी नहीं देख सकता?
जवाब. विधवा का रूप
812
सवाल. एक आदमी ने एक महिला से कहा- आपके भाई का एकमात्र पुत्र मेरी पत्नी का भाई है? महिला का उस आदमी की पत्नी से क्या रिश्ता है?
जवाब. महिला उस आदमी की पत्नी से बुआ-भतीजी के संबंध में है।
912
सवाल. एक लड़के को देख औरत बोली उसकी मां मेरी मां की अकेली बेटी है? दोनों का रिश्ता क्या हुआ?
जवाब. मां-बेटा
1012
सवाल. एक लड़की को देख अरूण ने कहा- वह मेरे दादा के बेटे की इकलौती बेटी है, उसका अरूण से क्या रिश्ता हुआ?
जवाब. वह लड़की अरूण की बहन है
1112
सवाल: एक लड़का और लड़की बाइक पर जा रहे थे पुलिस वाले ने उनका रिश्ता पूछा लड़का बोला इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है बताओ दोनों का रिश्ता क्या हुआ?
जवाब: उन दोनों का रिश्ता सास और दामाद का है।
1212
सवाल. लड़की को देख आदमी ने कहा इसकी माता का पिता मेरा ससुर है?
जवाब. पुत्री
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi