आनंदीबाई गोपालराव जोशी
आनंदीबाई गोपालराव जोशी भारत की पहली महिला फिजीशयन थीं। 14 साल की उम्र में आनंदीबाई मां बन गई थीं, लेकिन दवाई की कमी के कारण उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने दवाईयों पर रिसर्च किया। आनंदीबाई के पति ने उन्हें विदेश जाकर मेडिसिन पढ़ने के लिए प्रेरित किया था। आनंदीबाई ने वुमन्स मेडिकल कॉलेज पेंसिलवेनिया से पढ़ाई की थी। आनंदीबाई जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को पुणे में हुआ था।