Published : Jan 22, 2021, 10:05 AM ISTUpdated : Jan 23, 2021, 10:28 AM IST
करियर डेस्क. Some Powerful IAS interview questions: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) पूरे देश में प्रचलित है। सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के बाद कैंडिडेट्स देश के ब्यूरोक्रेट में शामिल होते हैं। अफसर बन सामाजिक लोगों का जीवन संवारते हैं। इस परीक्षा का आखिरी चरण इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) होता है जिसमें पूछे गए सवाल हमेशा चर्चा में रहते हैं। इंटरव्यू में अधिकांश सवाल कैंडिडेट्स की समझदारी, तर्कशक्ति और निर्णायक क्षमता परखने के होते हैं। कई बार अधिकारी अटपटे सवाल पूछते हैं जिसमें वो बुद्धि परखते हैं। आज हम आपको यूपीएससी कैंडिडेट से पूछे गए सवालों के बारे में बता रहे हैं। ये सवाल कैंडिडेट ने खुद साझा किए हैं और ये भी बताया कि उन्होंने कैसे इनका जवाब दिया-
सवाल: सबसे पहले कोरोना वायरस किस डॉक्टर ने चेक किया?
जवाब: वुहान सेंट्रल अस्पताल में आंखों के डॉक्टर ली वेनलियांग ने सबसे पहले इस वायरस के बारे में बताया था। चीन से फ़ैले कोरोना वायरस की सबसे पहले चेतावनी देने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत हो गई थी। 34 वर्षीय डॉक्टर ली वेनलियांग को चीनी सोशल मीडिया में 'हीरो' बताया गया।
213
सवाल: ये वो चीज है जो सूखी हो तो 2 किलो गीली हो तो 1 किलो और जल जाए तो 3 किलो?
जवाब: सल्फर।
313
सवाल: आपको ऐसे शहर का अफसर बनाया गया है जहां गुंडा गुर्दी बहुत ज्यादा है इसे कैसे खत्म करेंगे?
जवाब: सर, मेरे शहर में बाहुबलियों को लोग डर के मारे पूजते हैं इन लोगों का डर लोगों के मन से निकलना होगा। इन लोगों का विरोध कर उनका वर्चस्व खत्म करना होगा। उसी एरिया की पुलिस जब पब्लिक के बीच इन गुंडों की पिटाई करेगी तो पब्लिक के मन से इनका डर कम हो जाएगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और सुशासन को बनाए रखने की कोशिश करूंगा।
413
सवाल. धर्म और कर्तव्य में से किसे निभाना पसंद करेंगे?
कैंडिडेट्स का जवाब. ये सवाल राज्य सिविल सेवा परीक्षा में एक कैंडिडेट से पूछा गया था। उसने पूरी ईमानदारी से कहा था कि वो धर्म और कर्तव्य में से अपने कर्तव्य को निभाना पसंद करेगा। चाहे वो किसी भी धर्म का अनुसरण क्यों न करता हो लेकिन जब आप किसी समाज सेवा के पद पर हों तो कर्तव्य ही आपका सबसे परम धर्म होता है।
513
सवाल: दुनिया में कुल कितने धर्म है?
जवाब: यह है दुनिया के खास 12 धर्म दुनिया में धर्मों की संख्या यूं तो लगभग 300 से ज्यादा होगी, लेकिन व्यापक रूप से पांच धर्म ही प्रचलित हैं हिन्दू, जैन, बौद्ध, ईसाई, इस्लाम और सिख।
613
सवाल. कौन सी चीज है जो तुम्हारी है लेकिन दूसरे इस्तेमाल करते हैं?
जवाब. नाम. आपको पुकारने के लिए लोग आपके नाम का इस्तेमाल करते हैं। ये पहेलियां हैं हालांकि UPSC में ऐसे सवाल पूछे जाने का कोई दावा नहीं किया जा सकता है।
713
सवाल: आपको ऐसे शहर का अफसर बनाया गया है जहां गुंडा गुर्दी बहुत ज्यादा है इसे कैसे खत्म करेंगे?
जवाब: सर, मेरे शहर में बाहुबलियों को लोग डर के मारे पूजते हैं इन लोगों का डर लोगों के मन से निकलना होगा। इन लोगों का विरोध कर उनका वर्चस्व खत्म करना होगा। उसी एरिया की पुलिस जब पब्लिक के बीच इन गुंडों की पिटाई करेगी तो पब्लिक के मन से इनका डजर कम हो जाएगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और सुशासन को बनाए रखने की कोशिश करूंगा।
813
सवाल. राजेश अपने आगे बैठी हुई महिला को बताता है कि, वह मेरी पत्नी के पति की मां की बेटी है, उस महिला का राजेश से क्या संबंध है?
जवाब. बहन, USPC में सहित अधिकतर परीक्षाओं में बल्ड रिलेशन पर सवाल पूछे जाते हैं। इन्हें सॉल्व करना मुश्किल काम होता है।
913
सवाल: आपने उड़ान स्कीम के बारे में सुना है? इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताइए?
जवाब: कैंडिडेट प्रज्ञा जैन ने इसका जवाब दिया- उड़ान केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई हवाई यात्रा की एक स्कीम है। इस योजना का मकसद आम आदमी को सस्ते में हवाई यात्रा करवाना है। इस सेवा की शुरुआत पीएम मोदी ने शिमला से की थी। उड़ान योजना पूरी तहर से रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम (RCS) यानी कि क्षेत्रीय संपर्क योजना पर आधारित है। उड़ान योजना के जरिये मध्यम वर्गीय लोग भी हवाई यात्रा कर सकेंगे।
1013
सवाल. मोहित के दोस्त के पास 370 अंडे थे, मोहित ने 37 अंडे कहीं छिपा दिए तो बताओ मोहित के पास अब कितने अंडे बचे?
जवाब. 37, आप किसी से जितना अंडा लोगे, उतने ही अंडे आपके पास होंगे।
1113
सवाल: अधिकारी ने पूछा- कतरनी क्यों फेमस है उसकी खासियत क्या है?
जवाब: भागलपुर कतरनी एक फेमस चावल है। भागलपुर का क्षेत्र कतरनी धान के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। कतरनी छोटे दाना खुशबूदार धान है। जो बासमती से अलग स्वाद के लिए जाना जाता है, कतरनी 100 वर्ष से पुराना धान है, जो पूर्वी बिहार खासकर भागलपुर-बांका में अधिक उपज होती थी। यह कम उर्वरा वाली मिट्टी में अधिक होता है।
1213
सवाल. किस देश में हर साल राष्ट्रपति चुना जाता है?
जवाब. कुछ लोग इसका जवाब अमेरिका सोच सकते हैं लेकिन इसका सही जवाब स्विजरलैंड है।
1313
सवाल: हमारा देश डिफेंस समझौते के तहत ब्रह्मोस मिसाइल को दूसरे देशों एक्सपोर्ट कर रहा है क्या हमें ये करना चाहिए?
जवाब: हां ऐसा करने से हमारी डिफेंस पॉलिसी और भी मजबूत हो जाएगी। अभी हम आर्म्स को इम्पोर्ट करने के मामले में पूरी दुनिया में टॉप 5 देशों में हैं। ऐसे में अगर हम आर्म्स को एक्सपोर्ट करना शुरू कर देते हैं तो उससे मिलने वाले पैसे का प्रयोग नई टेक्नोलॉजी को डेवलप करने और पुराने हथियारों को अपग्रेड करने में किया जा सकता है जो हमारे देश के लिए फायदेमंद होगा।