पापा की डेथ के बाद निराश होकर 3 साल पहले अपना स्टार्टअप शुरू किया, आज 25 लोगों की बॉस है ये लड़की

Published : Jan 20, 2021, 12:11 PM ISTUpdated : Jan 20, 2021, 12:12 PM IST

शुरुआत हमेशा जीरो से होती है, यह बात सबको स्वीकार कर लेना चाहिए। अब इस लड़की से मिलिए! ये हैं 25 साल की एंटरप्रेन्योर अर्शी खान। इन्होंने जब 12वीं पास की, तब पापा की तबीयत खराब चल रही थी। अचानक उनका निधन हो गया। अपने पिता का खोने से बेटी जैसे निराशा में आ गई। पढ़ाई छूट गई। करियर को लेकर कुछ समझ नहीं आ रहा था। पहले पापा के बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं रही। 2018 में किसी की सलाह पर 25000 रुपए की जमापूंजी लगाकर अपना स्टार्टअप-'कॉलेजखबरी' शुरू किया। यह स्टूडेंट्स को उनके करियर में मदद करता है। 2 लोगों से शुरू किया गया यह स्टार्टअप आज 75 लाख रुपए के सालाना टर्नओवर वाला स्टार्टअप हो चुका है। अर्शी आज 25 लोगों की टीम की बॉस हैं।

PREV
16
पापा की डेथ के बाद निराश होकर 3 साल पहले अपना स्टार्टअप शुरू किया, आज 25 लोगों की बॉस है ये लड़की

कॉलेजखबरी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वालीं अर्शी का दावा है कि वे अपने स्टार्टअप के जरिये 25000 से ज्यादा स्टूडेंट्स का गाइड कर चुकी हैं। इस स्टार्टअप ने 1500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को पेड काउंसिलिंग दी है। पिछले साल ही इसका टर्न ओवर 30 लाख रुपए था। 
 

26

कॉलेजखबरी ऑनलाइन प्लेटफार्म के साथ करियर एक्सपर्ट जुड़े हुए हैं। ये स्टूडेंट्स को उनके ग्रेड, पर्सनॉलिटी, व्यवहार और रुचि के हिसाब से करियर के ऑप्शन बताते हैं। वहीं, उनकी मदद भी करते हैं। यह सब स्टेप बाय स्टेप होता है। अर्शी वीडियो भी बनाती हैं, जिनके जरियर गाइड किया जाता है। स्टूडेंट्स को कॉलेज-यूनिवर्सिटीज के बारे में भी गाइड किया जाता है।

36

अर्शी का स्टार्टअप भोपाल से संचालित होता है। अर्शी बताती हैं कि वे स्टूडेंट्स से 1 हजार रुपए से लेकर 20000 तक चार्ज करती हैं। इसके एवज में उन्हें करियर से संबंधित हर तरह की गाइडेंस दी जाती है। स्कॉलरशिप के बारे में भी बताया जाता है। इस स्टार्टअप से 14 से लेकर 24 साल तक के स्टूडेंट्स जुड़े हुए हैं।

46

अर्शी का दावा है कि उनके स्टार्टअप के वीडियो प्लेटफॉर्म पर 1 लाख प्लस सब्सक्राइबर हैं। इस पर हर महीने एक करोड़ से ज्यादा व्यूज आते हैं। अर्शी क्लियर करती हैं कि कई कंपनियां कॉलेज से टाइपअप करके काम करती हैं। लेकिन उनका स्टार्टअप स्टूडेंट्स के लिए काम करता है। 
 

56

अर्शी कहती हैं कि कोई काम सरल नहीं होता। लेकिन कोशिश उसे आसान बना देती है। पापा के डेथ के बाद अर्शी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें? 12वीं के बाद उन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया था, तभी यह सब हुआ। शुरुआत में उन्होंने होम ट्यूशन शुरू किया। फिर एक एनजीओ में भी काम किया। अर्शी बताती हैं कि उनके एक पुराने दोस्त रॉथर जैलेस के साथ उन्हें स्टार्टअप शुरू करने का आइडिया आया था।
 

66

अर्शी ने पहले ही साल में करीब 300 स्टूडेंट़्स की काउंसिलिंग की थी। इससे अच्छी कमाई हुई। शुरुआत में कुछ दोस्तों ने अर्शी को धोखा भी दिया। लेकिन रॉथर(बायें से)  के साथ मिलकर फिर से अपना स्टार्टअप खड़ा किया।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories