किसान की बेटी ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में किया टॉप, एक बार फेल होने के बाद हो गई थी नर्वस

करियर डेस्क.  यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया है। जिसके बाद यूपी  पुलिस को तकरीबन 50 हजार नए महिला पुरुष आरक्षी मिल गये हैं। इस परीक्षा में हरदोई की रहने वाली एक किसान की बेटी अंतिमा सिंह ने टॉप किया है। एशियानेट न्यूज हिंदी ने अंतिम के परिजनों से बात की। इस दौरान उन्होंने अंतिमा की मेहनत व उसके संघर्षों की कहानी शेयर किया

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2020 9:28 AM IST

15
किसान की बेटी ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में किया टॉप, एक बार फेल होने के बाद हो गई थी नर्वस
अंतिमा सिंह हरदोई के भदार गांव के रहने वाले एक सामान्य किसान सुनील सिंह की बेटी हैं। सुनील सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। वह एमकाम तक पढ़े हैं। रिसर्च स्कालर भी रहे। उनकी पत्नी अनीता सिंह इंटरमीडिएट तक पढ़ी हैं। वह 2001 में गांव की प्रधान भी रही हैं। सुनील सिंह के दो बेटे व दो बेटियां हैं। अंतिमा दूसरे नंबर पर है।
25
अंतिमा के पिता ने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हरदोई शहर के बोर्डिंग मोहल्ले में किराए का मकान ले लिया। वह पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। दिन में वह अपना खेती का काम देखते हैं शाम को वह अपने किराए के मकान में वापस आ जाते हैं।
35
अंतिमा शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज रही है। लेकिन किसान परिवार से होने के कारण वह बाहर जाकर नहीं पढ़ सकी। हांलाकि अंतिमा के मां बाप को बच्चों को पढ़ाने में काफी इंट्रेस्ट है। वह बच्चों की अच्छी शिक्षा को ही अपनी कमाई मानते हैं। 2018 में पहली बार अंतिमा ने पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा लेकिन वह सिलेक्ट नहीं हो सकी। जिसके बाद वह काफी नर्वस हुई। लेकिन घर वालों ने अंतिमा का हौसला बढ़ाया।
45
2019 में फिर से अंतिमा ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया। इस बार अंतिमा ने ठान लिया था कि उसे हर हाल में इस परीक्षा को पास करना है। अंतिमा की मां अनीता बताती हैं "अंतिमा के अंदर इस परीक्षा को पास करने की ऐसी ललक थी कि उसकी पढ़ाई कब खत्म होती थी हम लोग नहीं जान पाते थे। वह जितना पढ़ाई में मेहनत कर रही थी उतना ही फिजिकल परीक्षा पास करने के लिए मेहनत करती थी।
55
2019 की भर्ती में अंतिमा की मेहनत रंग लाई। उसने फिजिकल टेस्ट और मेडिकल अच्छे नंबरों से पास किया। रिटेन एग्जाम में भी उसने खूब मेहनत की थी। जिसका उसे फल मिला और अंतिमा ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में टॉप किया। अंतिमा द्वारा परीक्षा में टॉप करने की खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह यह बात सुनील के गांव भदार में फ़ैली तो वहां से भी बधाई देने आने वालों का तांता लग गया।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos