अंग्रेजी बोलना नहीं है कोई मुश्किल बात, ये 10 तरीके करेंगे आपकी मदद

नई दिल्ली. दोस्तों क्या आप जानते है की इंग्लिश दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जिसे भारत देश के अलावा अन्य देशों में भी बोला जाता है। आज इंग्लिश सीखना और अंग्रेजी में बातचीत करना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि जहां देखों वहां पर इंग्लिश बोलने वालों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। हर कोई अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की English Bolna Kaise Sikhe इसलिए हमारी आज की पोस्ट उन लोगो के लिए है जो अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखना चाहते है। आज के समय में बेहतर करियर ग्रोथ के लिए अपनी मातृभाषा जानने के साथ-साथ अंग्रेजी सीखना जरूरी नहीं बल्कि अनिवार्य हो गया है।

ऐसे 10 आसान और मजेदार तरीके (10 Englsih Learning Tips) जिन्हें अपना कर आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 6, 2020 11:21 AM IST / Updated: May 06 2020, 05:55 PM IST

111
अंग्रेजी बोलना नहीं है कोई मुश्किल बात, ये 10  तरीके करेंगे आपकी मदद

1. किसी अंग्रेजी रेडियो स्टेशन की तलाश करें

 

वैसे तो रेडियो सूचना व मनोरंजन का बेहतरीन साधन है, मगर इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि उसमें अंग्रेजी सिखलाने के कई चैनल्स हैं. आप बस उन पर ट्यून करें और धीरे-धीरे अंग्रेजी सीखें।

211

2. यू-ट्यूब के टॉप वीडियोज को थोड़ा समय दें

 

ऐसा हम सभी के साथ होता है कि यू-ट्यूब पर जाकर हम अपने पसंदीदा गीत व फिल्में देखने लगते हैं. हमारी प्रिफरेंस में वे वीडियोज कभी नहीं होते जो टॉप पर और अंग्रेजी में चल रहे होते हैं, अगर आप उन्हें शुरुआत में ही थोड़ा सा समय देते हैं तो आपकी अंग्रेजी में सुधार देखने को मिलेगा।
 

311

3. खुद से अंग्रेजी में बात करें व गीत गाएं

 

कई लोग अंग्रेजी के गानें देख कर अंग्रेजी सीखे हैं। इसके अलावा खुद से बातें करना तो दुनिया के सबसे आसान तौर-तरीकों में से एक है। अंग्रेजी जैसी भी आए जो भी शब्द आएं खुद सो इंग्लिश में ही बातचीत करें। आइने के सामने खड़े होकर या मन ही मन खुद से इंल्गिश में डिस्कशन करें। 
 

411

4. वोकैबुलारी (Vocabulary)

 

सामान्य तरीके से बातचीत करने के लिए लगभग एक व्यक्ति को 1000–1200 शब्दों की जरुरत होती है, बाकि शब्द धीरे-धीरे हमारी प्रैक्टिस करने की आदत से हम सिख जाते है हमे शब्दों के जाल में नही फंसना है और ना ही उन्हें रटना है। शब्दों को सिखने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप रोजाना 5 शब्द डिक्शनरी में से ले और उन्हें ऐसी जगह पर लिखे जहां आपका ध्यान दिन में कई बार जाता हो, आप ये काम अपने ऑफिस के टेबल या काम करने की जगह पर भी कर सकते है उन शब्दों को दिन में कई बार पढ़िए और याद करिए।

511

5. अंग्रेजी बोलने वालों के नजदीक रहें व बैठें

 

पब्लिक प्लेसेस और वर्क प्लेसेस पर ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं जो अंग्रेजी में ही बोलते हैं तो आप उनसे दोस्ती करें और उनके साथ बोलने की कोशिश करें। इंग्लिश बोलने के लिए सबसे अहम् है वातावरण (माहोल) अगर आपके आस-पास का वातावरण ऐसा है जहां अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है तो आप जल्द ही अंग्रेजी बोलना सिख सकते है और अगर आपके आस-पास ऐसा माहौल नही है तो आप क्रिएट कर सकते है।

611

6. होर्डिंग-बोर्डिंग व विज्ञापनों को पढ़ते चलें

 

अंग्रेजी सीखने का यह भी एक आसान जरिया है, आप सड़क पर चलते हुए विज्ञापनों को पढ़ते चले। इंग्लिश सीखने का सबसे अच्छा तरीका है Books पढ़ना आपको किताब पढ़ने के लिए रोजाना एक घंटा जरुर देना चाहिए आप बाज़ार से अपनी पसंद की किसी भी इंग्लिश Book को खरीद सकते हैं।

711

किताब खरीदने के बाद आप उसके पहले पेज से पढना शुरू कीजिये। आपको सिर्फ उस किताब में लिखे। शब्दों को ऊंची आवाज़ में पढना है, और जिस शब्द का आपको अर्थ नहीं पता या उसका उच्चारण नही कर पा रहे है उसे अपनी नोट बुक में लिख लीजिये और आगे बढिए। आप चाहे तो किसी बुक की पीडीएफ डाउनलोड करके Online पढ़ सकते हैं।

811

7. अपने पसंदीदा अंग्रेजी गानों की लिरिक्स याद करें

 

ऐसा कौन होगा जिसे म्यूजिक न पसंद हो, लेकिन म्यूजिक की दीवानगी यदि आपको दोहरे फायदे दिला दे तो फिर क्या बात है, अंग्रेजी गानों को सुनना नहीं भूलें। ये काफी हेल्पफुल होगा।

911

8. अंग्रेजी सीरियल्स और फिल्में देखें

 

अगर आप टीवी देखते है तो उस पर भी आप इंग्लिश सीखने के लिए हॉलीवुड की मूवी देख सकते है। इंग्लिश में कई न्यूज़ चैनल भी प्रसारित होते है आप उन्हें भी देख सकते है। इंग्लिश मूवी देखते समय आप उसके Subtitle के सहारे समझ सकते है इससे आपकी इंग्लिश सुनने की क्षमता भी बढेगी।

 

ऐसा हो सकता है कि अंग्रेजी सीरियल्स और फिल्में समझने में शुरुआत में आपको दिक्कतें आएं, मगर धीरे-धीरे आप सिर्फ और सिर्फ फायदे में होंगे। दोस्तों आप अपनी दैनिक चीजों के इस्तेमाल से भी इंग्लिश बोलना पढ़ना सीख सकते है, जैसे- आप सुबह उठते से जो भी अख़बार पढ़ते है उसकी जगह आप अंग्रेजी अख़बार या कोई सी इंग्लिश मैगज़ीन भी पढ़ सकते है

1011

9. फेसबुक पर दोस्तों से अंग्रेजी में चैट करें

 

आप फेसबुक पर अधिक से अधिक समय बिताते हैं तो कोशिश करें कि अपनी पोस्ट अंग्रेजी में लिखें, और अपने दोस्तों से अंग्रेजी में चैट करें। अगर आपके पास स्मार्टफोन फ़ोन है तो आप उसके माध्यम से भी इंग्लिश सीख सकते है।

 

इसके अलावा आप प्ले स्टोर व अन्य जगह पर इंग्लिश सिखने की बहुत सी ऐसी एप्लीकेशन मौजूद हैं जो फ्री है, तथा इंग्लिश सीखने में काफी हेल्पफुल है। यह एप्लीकेशन कई तरीको से आपको इंग्लिश सीखने में मदद करती है और उसका टेस्ट भी लेती है। 

1111

10. अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाएं नहीं

 

किसी भी काम को करने के लिए असल कोशिश तो आपको ही करनी होती है, इसलिए बिना किसी झिझक के अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करें। अगर आप दोस्तों से मिलते है तो उनके साथ ग्रुप डिस्कशन कीजिये, आप कोई गलत शब्द बोलते है या आपको स्पेलिंग नही आती तो आप बिलकुल भी घबराये नही थोड़ी सी हिम्मत करे अपने अन्दर का डर बहार निकाले वे आपके दोस्त हैं आप उनसे खुलकर बातें कर सकते है किसी भी टॉपिक पर। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos