इतनी खूबसूरत है ये IAS, पहले छोड़ी इंजीनियर की नौकरी, 2 बार हुई फेल लेकिन नहीं मानी हार

Published : Sep 27, 2022, 03:25 PM IST

करियर डेस्क :  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा (Civil Service Exam) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस एग्जाम को पास करने के लिए छात्रों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। लाखों स्टूडेंट्स हर साल इस एग्जाम में सपना लिए शामिल होते हैं लेकिन कुछ के ही हाथ सफलता लगती है। इन्हीं में से एक हैं दिल्ली की विशाखा यादव (Vishakha Yadav), जिन्होंने पहले दो प्रयास में प्रीलिम्स में ही सफलता नहीं पाई लेकिन तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया टॉपर बन गईं। आइए जानते हैं विशाखा यादव के आईएएस ऑफिसर बनने की कहानी और सफलता का मंत्र...

PREV
15
इतनी खूबसूरत है ये IAS, पहले छोड़ी इंजीनियर की नौकरी, 2 बार हुई फेल लेकिन नहीं मानी हार

बचपन से ही जीनियस विशाखा यादव
विशाखा यादव की फैमिली दिल्ली के द्वारका में रहती है। वहीं से उनकी स्कूलिंग हुई। वे बचपन से ही काफी जीनियस थीं. 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और कॉलेज से ही उनका कैंपस प्लेसमेंट हो गया। उन्हें लाखों का पैकेज ऑफर किया गया।

25

लाखों का पैकेज छोड़ सिविल सर्विसेज की तैयारी
दो साल तक जॉबकरने के बाद उन्हें लगा कि उनका सपना तो कुछ और है। इसके बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी और सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए उन्हें अपनी फैमिली का खूब साथ मिला।
 

35

दो बार फेल, प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं
जॉब छोड़ने के बाद तैयारी कर रहीं विशाखा जब पहले दो अटेम्प्ट इस एग्जाम में  शामिल हुईं तो उन्हें असफलता ही मिली। दो प्रयास में प्रीलिम्स भी पास नहीं कर सकीं। लेकिन इन असफलताओं से उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करने में जुटी रहीं।

45

ऑल इंडिया बनीं टॉपर
दो प्रयासों से मिली असफलता से सीखकर विशाखा ने उन गलतियों पर काम किया, जिनकी वजह से वे पास नहीं हो सकीं। उन्होंने फिर से अपना प्लान बदला, रणनीति बनाई और उसी के अनुसार तैयारी शुरू कीं। नतीजा यह रहा की तीसरी बार में उऩ्होंने ऑल इंडिया टॉप किया और 6वीं रैंक हासिल कर आईएएस ऑफिसर बनीं।
बनने में सफल रहीं.
 

55

स्ट्रैटजी जिससे मिली सफलता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाखा यादव ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई की। उनका मानना है कि ढेर सारी किताबों की बजाय कुछ सेलेक्टेड किताब पर फोकस करना सही होता है। जो भी गलती कर रहे हैं, उन्हें समझें और सुधारने की कोशिश करें। उन्होंने बताया कि पहले दो प्रयास में उन्होंने रिवीजन कम किए और मॉक टेस्ट पर भी ध्यान नहीं दिया, इसलिए इस पर फोकस करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें
गजब की स्टाइलिश है ये महिला अफसर, हॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है लुक्स, Photos

IPS का ग्लैमरस अंदाज, खूबसूरत इतनी कि इनके आगे नहीं टिकतीं बड़ी-बड़ी मॉडल-PHOTOS

Recommended Stories