Upsc Interview Tricky Questions: कौन सा हॉस्पिटल वायसराय की पत्नी के नाम पर है? जानें जवाब

Published : Dec 27, 2021, 06:23 PM IST

करियर डेस्क.   UPSC की परीक्षा का इंटरव्यू देश का सबसे कठिन इंटरव्यू माना जाता है। हर साल कई छात्र प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा को पास करने के बाद इंटरव्यू देते हैं। UPSC क्लियर करने के लिए प्री और मेन के इंटरव्यू की तैयारी करनी पड़ती है। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो कैंडिडेट्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। UPSC इंटरव्यू के सवाल कोर्स के बाहर के होते हैं ये कभी जरनल नॉलेज   पर आधारित होते हैं तो कभी कैंडिडेट्स का कॉमन सेंस परखने के लिए कुछ ट्रिकी सवाल होते हैं। आइए जानते हैं इंटरव्यू  में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों (Tricky Questions) के बारे में। 

PREV
18
Upsc Interview Tricky Questions: कौन सा हॉस्पिटल वायसराय की पत्नी के नाम पर है?  जानें जवाब

सवाल- कौन सा हॉस्पिटल वायसराय की पत्नी के नाम पर है?
जवाब-
यह हॉस्पिटल मध्य भारत के वायसराय की पत्नी एल्गिन के नाम से बनाया गया था। अब यह रानी दुर्गावती अस्पताल के नाम से जाना जाता है। जबलपुर का यह पहला हॉस्पिटल है।
 

28

सवाल-किस ग्रह पर सबसे ज्य़ादा चांद है?
जवाब-
सौरमंडल में सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह बृहस्पति यानी जुपिटर है। इस ग्रह में 2009 में कुल 63 चंद्रमा खोजे गए थे। भविष्य में और भी चंद्रमा की खोज की जा सकती है।

38

सवाल- ऐसी कौन सी चीज है जिसमें हम आधुनिक और रूढ़िवादी भी हैं।
जवाब-
पैर छूना। हमारे दिमाग में कुछ चीजें आधुनिक होती हैं तो कुछ मध्यकालीन होता है। किसी के पैर छूने का मतलब है आप आधुनिक होते हुए भी विनम्र हैं और आप संस्कार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

48

सवाल- कौन सा जानवर है जो घायल होने पर इंसान की तरह रोता है?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने कहा- भालू घायल होने पर इंसान की तरह रोता है। 

58

सवाल- SDM का पावर हाथ में आने के बाद क्या करेंगी?
जवाब-
जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पूरा निर्वहन करूंगी। सबसे पहले में कानून व्यवस्था पर मेरा फोकस होगा कि मैं जहां पदस्थ रहूं वहां की कानून व्यवस्था अच्छी रहे और लोगों को प्रशासन से डर नहीं हो। 

68

सवाल- कोरोना और कोविड-19 में क्या समानताएं हैं?
जवाब-
कोरोना, वायरस का एक समूह है जबकि कोविड-19 कोरोना का 7वां वेरिएंट है।

78

सवाल- ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी उबासी नहीं लेता है?
जवाब-
कैंडिडेट्स ने इस सवाल के जवाब में कहा- जिराफ ऐसा जानवर है जो कभी उबासी नहीं लेता है। 

88

सवाल- अगर आपके कर्मचारी आपका ऑर्डर नहीं मानते हैं तो आप क्या करेंगे?
जवाब-
मैं उन्हें दो तरीकों से समझाने की कोशिश करूंगा, पहला सॉफ्ट और दूसरा हार्ड। मैं ये भी जानने की कोशिश करूंगा कि आखिर वो मेरी बात क्यों नहीं मान रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview Tricky Questions: शुभ काम करने से पहले दही शक्कर क्यों खाते हैं? जानें है जवाब

Upsc Interview Tricky Questions: वह क्या है जो बच्चे को जवान और जवान को बूढ़ा बना देती है? जानें जवाब

Recommended Stories