करियर डेस्क. दोस्तों, IAS की तैयारी करने वालों कैंडिडेट्स के लिए हम इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बता रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान जनरल नॉलेज के सवालों के साथ-साथ कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनके जवाब बहुत आसान होते हैं लेकिन कैंडिडेट्स उन सवालों में फंस जाते हैं। एग्जाम की तीसरी स्टेज Personality Test यानि इंटरव्यू में जीके के साथ-साथ ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं। सिविल सर्विसेज (Civil Services Exam), IAS, IPS के इंटरव्यू काफी टफ होते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- क्या CBSE की परीक्षा पूरे देश में एक जैसी होनी चाहिए या हर राज्य की अलग-अलग?
जवाब- सर, अगर अलग-अलग राज्य CBSE की परीक्षाएं अलग-अलग राज्य लेंगे तो नेशनल लेवल पर जो एग्जाम होते हैं उसमें बहुत से राज्य पिछड़ सकते हैं क्योंकि वो अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा कराएंगे। ऐसे में कोई निर्धारित समय नहीं होगा की कौन सा राज्य कब परीक्षा ले रहा है।
38
सवाल- 26 जनवरी को हुई घटना में पुलिस ने एक्शन क्यों नहीं लिया?
जवाब- उस दिन हमारे पास पुलिस संख्या के कमी थी क्योंकि उस दिन 26 जनवरी के कारण पुलिस दो भागों में बांटी हुई थी। दूसरा उनके पास वैपन थे जबकि पुलिस वालों के पास केवल डंडे थे।
सवाल- प्रकाश है तो विकास है, इसका क्या मतलब क्या है?
जवाब- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को घर-घर बिजली पहुंचाने की बात कही है इसी संदर्भ में ये नारा दिया गया था। प्रकाश है तो विकास है।
सवाल- राम मंदिर में आप कौन से पक्ष में कोर्ट में केस लड़ेंगे?
जवाब- मैं दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला लूंगा। दोनों ही पक्ष हमारे देश के हैं तो मैं दोनों पक्षों को जानने के बाद ही अपना फैसला लूंगा कि मैं किसके पक्ष केस लडूंगा।
सवाल- दो समुदाय के लोग एक साथ जुलूस निकालना चाहते हैं तो क्या करेंगी?
जवाब- मैं दोनों समुदाय से बात करके अलग-अलग टाइम दूंगी। लेकिन अगर इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो मैं डीएम होने के नाते में दोनों को परमिशन नहीं दूंगी।
78
सवाल- घूमर डांस की शुरुआत कब हुई?
जवाब- इसकी शुरुआत भील जनजातीय समुदाय से हुई थी। ये लोग खुशियों के मौके पर इस तरह का नृत्य करते थे। धीरे-धीरे ये डांस राजस्थान का लोकप्रिय हो गया।
सवाल- सोते समय मुंह से लार क्यों निकलती है?
जवाब- जागते समय की तुलना में सोते समय ज्यादा लार का निर्माण होता है। सोते समय मुंह से सांस लेते हैं जिस कारण लार बहने लगती है। सोते समय कुछ लोग करवट से सो रहे होते हैं और आपके चेहरे की नसें रिलेक्स हो जाती है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi