Published : Apr 12, 2020, 08:34 PM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 10:54 AM IST
नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सरकार इन दिनों रोज प्रेस कान्फ्रेंस कर देश को कोरोना का ताजा हाल बताती है। इस प्रेस कान्फेंस में हमे रोज एक आईएएस अफसर का चेहरा दिखता है। ये कोई और नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल हैं। इन दिनों इन्हें अक्सर शाम चार बजे नेशनल मीडिया सेंटर पर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए देखा जाता है। तो आईए आज हम जानते हैं कि ये आईएएस अफसर आखिर है कौन ?
आंध्र प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय में अहम भूमिका निभा रहे लव अग्रवाल की पहचान इनोवेटिव IAS अफसर की रही है। उनके साथ काम करने वाले लोग बताते हैं कि टेक्नोलॉजी की मदद से स्वास्थ्य सिस्टम को सुधारने में लव अग्रवाल रुचि है। साथ ही वे स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार मानते हैं
210
मूलत: UP के सहारनपुर के रहने वाले लव अग्रवाल आंध्र प्रदेश काडर के IAS अफसर हैं।
310
IIT-दिल्ली से 1993 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद लव ने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की। 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश काडर मिला।
410
लव आंध्र प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक रहे हैं । उन्होंने वहां शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी खूब काम किया है। वे आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त भी रहे है।
510
साल 2016 में लव अग्रवाल को लगा कि केंद्र सरकार में काम करना चाहिए। उसके बाद उन्होंने प्रतिनियुक्ति मांग ली।
610
अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण मोदी सरकार ने 28 अगस्त, 2016 को स्वास्थ्य मंत्रालय में उन्हें संयुक्त सचिव (जेएस) बनाया। उन्हें इस पद के लिए 5 सालों के लिए नियुक्त किया गया है।
710
46 वर्षीय लव अग्रवाल के जिम्मे स्वास्थ्य मंत्रालय में ग्लोबल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी की जिम्मेदारी है। लव लीक से हटकर काम करने और योजनाओं को सही तरीके से जनता के बीच ले जाने में रुचि लेते हैं।
810
मोदी सरकार उन्हें कई अंतरार्ष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष रखने का मौका दे चुकी है। वह विश्व स्वास्थ्य की दिशा में अंतरार्ष्ट्रीय स्तर के कई मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
910
लव अग्रवाल ने इस साल जनवरी में जी20 देशों के हेल्थ वर्किंग ग्रुप के सम्मेलन में मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का प्रजेंटेशन दिया था। लव जी20 देशों के लिए डिजिटल हेल्थ टास्क फोर्स बनाने की भी वकालत कर चुके हैं।
1010
स्वास्थ्य क्षेत्र में कई देशों के साथ सहयोग और करार करने में भी लव अग्रवाल अहम भूमिका निभा चुके हैं। पिछले साल उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रीति सूदन के साथ 'यूएस इंडिया हेल्थ डॉयलाग' में भी शामिल किया गया था।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi