Published : Feb 08, 2021, 01:05 PM ISTUpdated : Feb 08, 2021, 01:12 PM IST
करियर डेस्क. IAS Interview Question: संघ सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) के बारे में आपने खूब सुना होगा। इस परीक्षा को सुन लोग काफी डर भी जाते हैं क्योंकि ये देश की सबसे मुश्किल परीक्षा मानी जाती है। सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस परीक्षा (IAS Exam) को बेहद कठिन परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा के लिए यूपीएससी कैंडिडेट्स (UPSC Candidates) कई सालों तक तैयारी करते हैं। परीक्षा के अलावा UPSC इंटरव्यू के सवाल बहुत कठिन, ट्रिकी और टफ होते हैं। पहेली जैसे दिखने वाले इन सवालों के जवाब असल में आसान ही होते हैं, लेकिन उसके लिए दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं। आप इन सवालों के जवाब देने में चकरा जाएंगे। यहां हम आपको कुछ खतरनाक दिमागी सवाल बता रहे हैं, इन सवालों को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
सवाल. एक बच्चा पाकिस्तान में पैदा हुआ लेकिन वो पाकिस्तानी नहीं है, क्यों?
जवाब- वो बच्चा 1947 से पहले पैदा हुआ होगा, उस वक्त लाहौर नहीं बसा था ये भारत का हिस्सा था। इसलिए वो भारतीय माना जाएगा पाकिस्तानी नहीं।
212
सवाल. ऐसी कौन सी जगह है जहां दिन और रात एकसाथ होते देख सकते हैं?
जवाब. पृथ्वी के झुकाव के कारण आर्कटिक सर्कल के स्थानों में ऐसा संभव है। जैसे आलास्का, उत्तरी नार्वे और आइसलैंड में यहां दिन रात एक-साथ दिखाए देते हैं इसका वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है।
312
सवाल. एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए, मोहन एक औरत से कहता है कि, उसकी मां तुम्हारे पिता की एकमात्र पुत्री है? वह औरत उस व्यक्ति से किस प्रकार संबधित है?
जवाब. बहन
412
सवाल. किताबें इंसान की अच्छी दोस्तों क्यों मानी जाती हैं?
जवाब. किताबें ज्ञान और मार्गदर्शन का बेहतरीन स्त्रोत हैं। किताबें घर बैठे इंसान में बेहतर सोच और नजरिया पैदा करती हैं। दूर देशों की संस्कृति और समाज में फैली बुराइयों के बारे में मालूम चलता है। किताबें ही हैं जो हर सवाल का जवाब दे देती हैं। इसलिए किताबें इंसान की अच्छी दोस्त कही जाती हैं।
512
सवाल. फोन करने पर कोरोना से जुड़ा मैसेज देने वाली आवाज किसकी है?
जवाब. कोरोना महामारी फैलने से लोगों को जागरूक करने के लिए फोन लगाते समय सबसे पहले एक अलर्ट मैसेज सुनाई देता है। महिला की आवाज जसलीन भल्ला की जो वाइस ओवर आर्टिस्ट हैं। वहीं कुछ समय अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई दी। अब ये सुविधा सरकार ने हटा दी है।
612
सवाल. कौन सी चीज महीने में एक बार आती है और 24 घंट पूरे होने पर चली जाती है?
जवाब- तारीख
712
सवाल. सोने की कौन सी चीज सुनार की दुकान पर नहीं मिलती?
जवाब: खाट, चारपाई, बेड।
812
सवाल. कौन सा जानवर जो एक बार सोने के बाद दोबारा नहीं जगता?
जवाब. चींटी एक ऐसा जानवर है जो एक बार सो जाए तो जगती ही नहीं
912
सवाल. अगर एक अंडा उबालने में 10 मिनट लगेंगे तो चार अंडे उबालने में कितना समय लगेगा।
जवाब: 10 मिनट ही लगेंगे!
1012
सवाल. इंटरनेट का मालिक कौन है?
जवाब. जिसके पास इंटरनेट का एक्सेस हो वहीं उसका मालिक हो जाता है।
1112
IAS इंटरव्यू सवाल. किन दो अंको को आपस में गुणा करने का परिणाम पांच होगा?