Abhishek Bachchan Birthday: फिल्मों में आने से पहले LIC एजेंट थे अभिषेक, बर्थ सर्टिफिकेट में है बड़ा रोचक नाम

Published : Feb 05, 2022, 07:49 AM IST

मुंबई. अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के लाडले अभिषेक बच्चन (Abhishek bachchan) का आज जन्मदिन हैं। 5 फरवरी को अभिषेक अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2000 में रिफ्यूजी मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिषेक बच्चन की राहें आसान नहीं थी। उनकी पहली मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।  इसके बाद एक्टर को मूवी तो मिली, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाई पाई। 4 सालों में अभिषेक के खाते में 17 फ्लॉप फिल्में जमा हो गई। लेकिन इन सबके बावजूद वो आगे कदम बढ़ाते गए और अपनी अलग पहचान कामय करने सफल रहे। आइए बॉलीवुड के इस एक्टर के जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं...

PREV
17
Abhishek Bachchan Birthday: फिल्मों में आने से पहले LIC एजेंट थे अभिषेक, बर्थ सर्टिफिकेट में है बड़ा रोचक नाम

असफलता के बावजूद अभिषेक चैलेंजिंग रोल के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने में जरा भी नहीं हिचकिचाए। जिसकी वजह से उन्होंने अपना एक सफल मुकाम बनाया। युवा, गुरू से लेकर कई ऐसी फिल्में जिसमें एक्टर ने अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 

27

अभिषेक बच्चन के जन्म प्रमाण पत्र में उनका नाम अलग है। ये बात बहुत ही कम लोगों को पता है। बर्थ सर्टिफिकेट में उनका नाम 'बाबा बच्चन' है। अभिषेक बच्चन को बचपन में डिस्लेक्सिया (Dyslexia) की बीमारी थी। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके अंदर बच्चे को पढ़ने, लिखने और बोलने में मुश्किलें आती हैं। लेकिन एक्टर ने उसपर भी अपनी कोशिशों की वजह से काबू पा लिया। 

37

अभिषेक बच्चन प्लेबैक सिंगर भी हैं। साल 2005 में रिलीज हुई ब्लफमास्टर में भी एक गाया गाया था।  इसके अलावा वो कई रैप गा चुके हैं। 

47

फिल्मों में आने से पहले अभिषेक एलआईसी एजेंट का काम करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करने का मन बनाया। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘खईके पान बनारस वाला’ के डांस स्टेप अभिषेक बच्चन के बचपन से लिया गया था। अभिषेक खेल खेल में वो डांस स्टेप किया करते थे। 
 

57

साल 2004 में आई 'युवा' में उनके काम की खूब तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में गुरु, पा, धूम, दोस्ताना जैसी हिट फिल्में दी है। फिल्म पा की वजह से उनका नाम गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ के पिता की भूमिका निभाई थी। 

67

अभिषेक बच्चन का एक शौक है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा अभिषेक को अलग-अलग देशों के बोर्डिंग कार्ड इकट्ठा करना पसंद है।

77

अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या तब आई जब वो गुरू मूवी कर रहे थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट पर अभिषेक ने अपनी को-स्टार ऐश्वर्या को रिंग देकर प्रपोज किया था। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या है। 

और पढ़ें:

भोजपुरी इंडस्ट्री पर छाया ALLU ARJUN की फिल्म PUSHPA का खुमार, GOLU GOLD ने बनाया नया गाना, देखें VIDEO

NORA FATEHI का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुआ डिलीट, शेर को खाना खिलाते अदाकारा को देख फैंस ने ली राहत की सांस

'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने खरीदा अपना नया घर, वीडियो शेयर कर घर की दिखाई झलक

KARISHMA TANNA ने हाथों में रचाई पिया का नाम, काला चश्मा और पीले लहंगे में वरुण बंगेरा के साथ प्लांट की मेहंदी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories