गोलू गोल्ड इन दिनों मस्ती भरे गानों से भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इनके जो भी गाने आए हैं वो सुपरहिट साबित हुए हैं। एक बार फिर से एक गाना लेकर आए हैं वो जिसमें वो 'पुष्पा' का फेमस डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) का खुमार हर जगह छाया हुआ है। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इसके डायलॉग और गाने पर झूम रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं है। 'पुष्पा' को चाहनेवालों के लिए भोजपुरी गाना आ गया है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा यंग एक्टर और सिंगर (Bhojpuri Singer) गोलू गोल्ड (Golu Gold) ने बनाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोलू गोल्ड इन दिनों मस्ती भरे गानों से भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इनके जो भी गाने आए हैं वो सुपरहिट साबित हुए हैं। एक बार फिर से एक गाना लेकर आए हैं वो जिसमें वो 'पुष्पा' का फेमस डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने डायलॉग 'पुष्पा झुकेगा नहीं साला' पर अपना गाना लेकर आए हैं जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर कोहराम मचा रहा है।

अल्लू अर्जुन की मूवी का भोजपुरी वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में सिंगर गोलू गोल्ड अपनी को-स्टार नेहा साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को गोलू गोल्ड ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। गाने में गायक कई जगह पर डायलॉग का इस्तेमाल करते नजर आता है। गाना होली को लेकर बनाया गया है। जिसमें पुष्पा के डायलॉग का तड़का लगाकर इसे और जानदार बना दिया गया है। यह भोजपुरी इंडस्ट्री का नया होली सॉन्ग है। जिसे एक महीने पहले ही रिलीज किया गया है।

YouTube video player

बता दें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’सिनेमाघरों में 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। इसने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी कमाई अभी भी जारी है। ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ के क्लब में धासू एंट्री मार ली है। वहीं, साउथ की भाषाओं में इसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म पांच भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में हिट साबित हुई है।

और पढ़ें:

NORA FATEHI का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुआ डिलीट, शेर को खाना खिलाते अदाकारा को देख फैंस ने ली राहत की सांस

'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने खरीदा अपना नया घर, वीडियो शेयर कर घर की दिखाई झलक

KARISHMA TANNA ने हाथों में रचाई पिया का नाम, काला चश्मा और पीले लहंगे में वरुण बंगेरा के साथ प्लांट की मेहंदी

'हम तो रोज रात को इज्जत बेचते है, साली खत्म ही नहीं होती' पढ़ें Alia Bhatt की फिल्म के धांसू डायलॉग्स