गर्लफ्रेंड बनीं पत्नी के साथ वेडिंग रिसेप्शन में डांस करते-करते रोमांटिक हुए आदित्य, किया Kiss

मुंबई. बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर, एक्टर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सेलेब्स ने 2 दिसंबर की शाम को वेडिंग रिसेप्शन किया, जिसमें भारती सिंह और गोविंदा जैसे सितारों ने शिरकत की। ऐसे में अब आदित्य की पत्नी के साथ वेडिंग रिसेप्शन से फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नई दुल्हन के साथ डांस करते रोमांटिक हुए आदित्य...

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 3:32 AM IST

18
गर्लफ्रेंड बनीं पत्नी के साथ वेडिंग रिसेप्शन में डांस करते-करते रोमांटिक हुए आदित्य, किया Kiss

वेडिंग रिसेप्शन में नारायण परिवार की बहू श्वेता अग्रवाल ने हाथों में मेहंदी और उस पर चूड़ा पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने इस वेडिंग रिसेप्शन में रेड कलर का गाउन पहन रखा था। इस पूरे वेडिंग रिसेप्शन के दौरान वो बेहद प्यारी लग रही थीं। 

28

वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य ने अपनी नई दुल्हन के साथ डांस भी किया। डांस करने के दौरान आदित्य पत्नी के रोमांटिक दिखे और उन्होंने उनके माथे पर Kiss कर लिया। इतना ही नहीं वो श्वेता पर प्यार भी लुटाते नजर आए। 
 

38

बहरहाल, अगर बात की जाए श्वेता अग्रवाल की तो वो पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से शुरू की थी। वो टीवी शो जैसे 'बाबुल की दुआएं लेती जा' (2000), 'शगुन' (2001) और 'देखो मगर प्यार से' (2004) में नजर आ चुकी हैं। 

48

श्वेता ने टीवी सीरीयल 'शगुन' में आरती की भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था। एक्ट्रेस फिल्मों में प्रभास की मूवी Raghvendra (2003) से डेब्यू किया था।

58

श्वेता शॉर्ट फिल्म 'सुन साहिबा सुन' (2004) में भी नजर आई थीं। इसमें उपेन पटेल लीड रोल में थे। इसके अलावा श्वेता Turkish मूवी  Miras (2008) का भी हिस्सा रहीं। 

68

एक्ट्रेस ने 'तंदूरी लव', 'शापित' जैसी फिल्मों में काम किया है। तंदूरी लव 5 भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, Swiss-German, जर्मन और फ्रैंच में रिलीज हुई थी।

78

इसके साथ ही श्वेता फिल्म 'शापित' में भी नजर आई थीं। 'शापित' में आदित्य नारायण के अपोजिट श्वेता ने ही रोल प्ले किया था। ये लीड एक्टर के तौर पर आदित्य की पहली फिल्म थी। इस मूवी को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट की थी।

88

बता दें कि आदित्य और श्वेता की शादी 1 दिसंबर, 2020 को हुई। कोरोना की वजह से शादी का फंक्शन काफी प्राइवेट रखा गया था। शादी मंदिर में 50 लोगों की मौजूदगी में हुई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos