9 साल से लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप आदित्य रॉय कपूर, करियर की 14 फिल्मों में से सिर्फ 2 ही HIT रहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की फिल्म राष्ट्र कवच ओम (Rashtra Kavach Om) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को कपिल वर्मा ने डायरेक्टर किया है और इसमें आदित्य के साथ संजना सांघी (Sanjana Sanghi) लीड रोल में है। आपको बता दें कि राष्ट्र कवच ओम आदित्य की 15वीं फिल्म है। इससे पहले वे 14 फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन अपने करियर में वे सिर्फ 2 हिट फिल्में ही दे पाए। उनकी गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री में फ्लॉप हीरोज में की जाती है। हैंडसम, डैशिंग और किलर लुक वाले आदित्य का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी हैं। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) जानेमाने प्रोड्यूसर है तो भाभी विद्या बालन (Vidya Balan) पॉपुलर एक्ट्रेस। वहीं, भाई कुणाल रय कपूर ( Kunaal Roy Kapur) भी एक्टर है। नीचे पढ़ें आदित्य रॉय कपूर के फिल्मी करियर और फ्लॉप फिल्मों के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 7:19 AM IST

17
9 साल से लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप आदित्य रॉय कपूर, करियर की 14 फिल्मों में से सिर्फ 2 ही HIT रहीं

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार ओटीटी पर आई फिल्म लूडो में नजर आए थे। 2020 में आई अनुराग बसु की ये मल्टी स्टारर फिल्म फ्लॉप ही साबित हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख सहित अन्य स्टार्स थे।

27

आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स से की थी। फिल्म सलमान खान, अजय देवगन और असिन लीड रोल में थे। हालांकि, ये फिल्म कब आई और कब चली गई गई पता ही चला। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 41 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

37

2010 में आदित्य रॉय कपूर फिल्म एक्शन रिप्ले में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 48 करोड़ रुपए ही कमा पाई। इसी साल वे फिल्म गुजारिश में ही नजर आए, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। 

47

2013 में आदित्य रॉय कपूर का किस्मत ने साथ दिया। उनकी फिल्म आशिकी 2 ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया। श्रद्धा कपूर के साथ वाली इस फिल्म को 15 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 109 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी साल आई फिल्म ये जवानी है दीवानी भी हिट रही। रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण वाली इस फिल्म 319 करोड़ रुपए की कमाई की की। हालांकि, फिल्म में आदित्य सेकंड लीड रोल में थे।

57

2014 में आई फिल्म दावत-ए-इश्क बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म 32 करोड़ के बजट में बनाया गया था। 2016 में आई आदित्य की दो फिल्में फितूर और डियर जिंदगी दोनों ही बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। 

67

2017 से 2020 तक आदित्य रॉय कपूर 6 फिल्म ओके जानू, वेलकम टू न्यूयॉर्क, कलंक, मलंग, सड़क 2 और लूडो में नजर आए। ये सारी फिल्मों सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसमें करन जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक का बजट सबसे ज्यादा 130 करोड़ रुपए था।
 

77

आज की बात करें तो उनकी फिल्म राष्ट्र कवच ओम शुक्रवार 1 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म में कई दिग्गज एक्टर जैसे जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा और प्रकाश राज है। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म गुमराह है, जिसकी फिलहाल शूटिंग जारी है। 

 

ये भी पढ़ें
इतनी डीप नेक ड्रेस में दिखी अंकिता लोखंडे, हाथ से छुपाना पड़ा क्लीवेज तो लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी

माही विज को घर के कुक ने दी जान से मारने की धमकी, अब इस बात को लेकर खौफ में TV की बालिका वधू

15 साल की बच्ची से गुपचुप शादी, महिलाओं से बनाएं संबंध, अब हुई 30 साल की जेल, इनपर लग चुके ऐसे आरोप

लाल टाइट ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिज ने कराया बोल्ड फोटोशूट, हॉट-सेक्सी लुक में दिए ऐसे-ऐसे पोज

साउथ की लो बजट फिल्मों को बॉलीवुड ने भारी-भरकम पैसा लगाकर बनाया, जानिए बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos